फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहेली बना मुंह ढका हत्यारा!: पोस्टमार्टम के 20 घंटे बाद हुआ अनुज का अंतिम संस्कार, कई घरों में नहीं जले चूल्हे

Thu, 15 May 2025 10:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बालक की मौत के बाद पीड़ित के घर में ही नहीं, आसपास मोहल्ले के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। गली के हर घर में मातम पसरा हुआ था। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
1 of 9
बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में बुधवार सुबह 11 वर्षीय बालक की आम के बाग में हत्या कर दी गई। चाकुओं से गोदकर और पत्थर से सिर पर प्रहार कर निर्मम तरीके से की हत्या की गई थी। पुलिस हत्यारे का पता नहीं लगा सकी है। गुस्साए परिजन ने काफी समझाए जाने पर पोस्टमार्टम के लगभग 20 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

2 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद
चेहरे पर अंगोछा लपेटे व्यक्ति ने किया हमला
गांव आलमपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह बेटा अनुज अपने दोस्त अजीत और नितिन के साथ शौच क्रिया के लिए आम के बाग की ओर गया था। वहां चेहरे पर अंगोछा लपेटे अज्ञात व्यक्ति ने तीनों पर हमला कर दिया। 2 बालक भाग निकले। जबकि अनुज को पकड़कर उस व्यक्ति ने बुरी तरह से पीटा और चाकू व पत्थर से हमला करते बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद
बुधवार शाम लगभग 7 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए लेकिन गांव में घर के बाहर रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता और सीओ सदर संजय सिंह मौके पर पहुंचे। सुनील कुमार व अन्य परिजन को समझाया। एसडीएम ने आर्थिक मदद के साथ ही एक आवास बनवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन मान तो गए मगर अधिकारियों के जाते ही फिर से शव को वहीं रख दिया। मांग कर रहे थे कि बाग और मक्का के खेत की रखवाली करने वालों को पकड़कर पूछताछ करते हुए इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।

4 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद
जब पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सुनील अन्य दो को भी पकड़ने की बात करने लगे। इसके कारण वहां मौजूद अन्य लोग भी इसकी मांग करने लगे। इसके बाद एक बार फिर से प्रशासन की ओर से बालक के परिजन को समझाया गया। 5 दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया गया। तब कहीं जाकर दोपहर बाद करीब 3 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

5 of 9
etah murder - फोटो : अमर उजाला
नहीं जले आसपास के घरों के चूल्हे
बालक की मौत के बाद पीड़ित के घर में ही नहीं, आसपास मोहल्ले के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। गली के हर घर में मातम पसरा हुआ था। मृतक के घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था।
विज्ञापन

6 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद
पीड़ित को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। पुलिस घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -जगमोहन गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन

7 of 9
बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
अब किसको राखी बांधेंगी?
बच्चे गांव में रहकर पढ़ाई करते हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। रोती-बिलखती बहनों का कहना है कि अब किसको राखी बांधेंगी और किसके साथ भाई दूज का पर्व मनाएंगी। मां मिथलेश बार-बार बेटे का नाम लेकर बुलाती हैं और बेहोश हो जाती हैं।

8 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस, जांच करती टीम - फोटो : संवाद
जान से मारने की दी थी धमकी
गांव के रहने वाले बबलू ने बताया कि 4 दिन पूर्व वह इसी बाग में दोपहर के समय एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। तभी एक आम टूटकर गिरा। जैसे ही उठाने का प्रयास किया, तभी 4 लोग आए और गालियां देकर हाथापाई करने लगे। विरोध पर गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। हाथ जोड़कर माफी मांगी तब छोड़ा। 
विज्ञापन

9 of 9
etah murder - फोटो : अमर उजाला
रंजिश और आम तोड़ने पर टिकी पड़ताल
परिवार बेहद गरीब है, इसलिए साफ है कि रुपये-पैसे के लिए इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। किसी पुरानी रंजिश या बाग से आम तोड़ने पर पुलिस की पड़ताल चल रही है। बाग मालिक सहित पास के एक मक्का के खेत स्वामी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि परिवार के एक व्यक्ति पर संदेह जताया जा रहा है। पूर्व में इन लोगों की चली रंजिश की वजह से पुलिस उसे संदिग्ध मान रही है। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि काफी कुछ सबूत मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े का मिलन चीख में बदला: खेत में थे दोनों... लवर को मारी गोलियां, प्राइवेट पार्ट को भी बनाया निशाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें