फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू ने जमकर मचाया उत्पात, ग्रामीणों को घर में घुस -घुसकर मारा- पीटा

Mon, 12 Feb 2018 08:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक ऐसा डाकू ‌जिसका आतंक कम होने नाम नहीं ले रहा। उसके अंदर न पु‌ल‌िस का कोई डर है न वो कानून को मानता है। उसे आता है तो बस दर्र‌िं‌दिगी की हदें पार करना। पुल‌िस को अभी तक उसे पकड़ने के ‌लिए ज‌ितनी कोश‌िशें की वो सब नाकाम ही रहीं। आज उसके हौसले इतने बड़ गए क‌ि उसने ग्रामीणों के घरों में घुस-घुस कर उन्हें मारा-पीटा और सीना चौड़ा करता हुआ बेखौफ वहां से चला गया। 
विज्ञापन

2 of 6
कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने उत्तर प्रदेश के च‌ित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र करोंहा गांव में जमकर दहशत फैलाई घर के बाहर सो रहे वृद्ध को असलहों की बट से पीटा। इसके बाद एक महिला समेत तीन अन्य ग्रामीणों की भी पिटाई की। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
 देर रात को असलहों से लैस आधा दर्जन डाकू अचानक करौंहा गांव आ धमके। डकैतों ने घर के बाहर आग ताप रहे सुख लाल के पास पहुंचे और एक गाड़ी चालक का नाम पता पूछा नाम न बता पाने पर डकैतों ने वहां मौजूद सूखलाल व नाती को पीटने लगे। यह देख सुखलाल की पत्नी हीरा मनी आई और डकैतों से गुहार लगाई जिस पर डकैतों ने महिला को भी पीटा। इसके बाद सीताराम कोल के घर के पास पहुंचकर बाहर आने को कहा।

4 of 6
डेमो पिक
डकैतों की भनक लगते ही सीताराम अपनी पत्नी प्रेमा देवी को लेकर पिछवाड़े के रास्ते से भाग निकला। काफी देर तक घर से कोई बाहर न निकला तो डकैतों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर घर की सामग्री तोड़ दिया और पंपिंग सेट को पलट दिया। उसके बाद घर के बाहर सो रहे 78 वर्षीय ददोली कोल से घर का दरवाजा खुलवाने को कहा। वृद्ध ने इनकार कर दिया तो आक्रोशित डकैतों ने असलहों की बट से उसे पीटा। इसके बाद डकैतों ने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। कुल्हाड़ी से दरवाजे को काटने लगे। इसके बाद डकैत हवाई फायरिंग कर लौट गए।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
रात को एसपी प्रताप गोपेंद्र, अपर एसपी बलवंत चौघरी, सीओ विनीत सिंह, मारकुंडी एसओ साजिद खान, मानिकपुर एसओ श्याम सुंदर भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। डकैतों की दहशत के कारण अन्य घायलों ने पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी। पुलिस ने ददोली कोल को मानिकपुर अस्ताल में भर्ती कराया। इसके पुत्र ने डाकू बबुली कोल गैंग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि डकैतों ने ददोली कोल को सिर्फ दहशत फैलाने के उद्देश्य से मारा पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बबुली कोल
हिम्मते मर्दा तो मददे खुदा...
चित्रकूट। करौंहा गांव के लाला कोल ने हिम्मते मर्दा तो मददे खुदा... की कहावत को कुख्यात डकैतों के सामने चरितार्थ कर दिया। जब डाकू बबुली कोल गैंग उसके घर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास कर रहा था तब यह युवक सिर्फ कुल्हाड़ी व बल्लभ लेकर अंदर से डकैतों को ललकार रहा था। जिससे भयभीत डकैत अंदर घुसने का साहस नहीं जुटा पाए। आखिर में हार मान कर डकैत गाली देते हुए खाली हाथ लौट गये। एसपी प्रताप गोपेंद्र ने युवक की पीठ थपथपाई। इस युवक को पुलिस टीम सम्मानित भी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें