फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चित्रकूट में परचून की दुकान से खरीद जहरीली शराब, एक साथ बैठकर खेत में पी, सात की मौत

Mon, 22 Mar 2021 01:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 6
जहरीली शराब से पांच की मौत, बदहवास बैठे परिजन - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के खोपा गांव में परचून की दुकान में बिक रही जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। निवर्तमान प्रधान समेत दो की हालत गंभीर है। इन्हें प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने चित्रकूट के आबकारी अधिकारी चतुर सेन को निलंबित कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 6
इसी दुकान से खरीदी गई थी जहरीली शराब - फोटो : amar ujala
साथ ही आबकारी निरीक्षक अशरफ अली सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही सुशील कुमार पांडेय और आबकारी सिपाही संदीप कुमार मिश्रा को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा थाने के बीट प्रभारी दरोगा बृजेश पांडे और सिपाही भूपेंद्र सिंह व एक अन्य सिपाही को भी निलंबित किया गया है। जिलाधिकारी ने लेखपाल राजेश को भी निलंबित कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
बदहवास परिजन - फोटो : amar ujala
चौकीदार सुनील की सेवा समाप्त कर दी गई है। खोपा गांव में त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान से शनिवार की शाम कुछ लोगों ने देसी शराब खरीदी। बाद में सभी ने एक खेत में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद देर रात सत्यम सिंह (25), दुर्विजय सिंह (35), मुन्ना सिंह (40), छोटू सिंह (35), बबली सिंह(35) व निवर्तमान प्रधान मनोहर की हालत बिगड़ने लगी।
 

4 of 6
जहरीली शराब से पांच की मौत - फोटो : amar ujala
परिजनों ने सभी को राजापुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मुन्ना सिंह की मौत हो गई। शनिवार को ही गांव के ही सीताराम सिंह (60) की भी मौत हुई थी। दोनों की मौत शराब पीने से हुई। घटना की जानकारी पर कमिश्नर दिनेश सिंह, आईजी के. सत्यनारायण, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अंकित मित्तल खोपा गांव पहुंचे।

 
विज्ञापन

5 of 6
गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों से बात करने के बाद अधिकारी अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों से मिले। हालत गंभीर होने पर भर्ती मरीजों को अस्पताल से प्रयागराज अस्पताल भेजा गया। रास्ते में कौशांबी के मंझनपुर पहुंचते ही सत्यम व दुर्विजय की भी मौत हो गई। निवर्तमान प्रधान मनोहर, बबली सिंह (35), छोटू सिंह (35), को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। देर रात यहां बबली की भी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
शराब ठेकेदार गिरफ्तार
पुलिस ने परचून की दुकान से देसी शराब की पेटियों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने खोपा गांव से करीब 15 किमी दूर शराब ठेकेदार आरपी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। परचून दुकानदार ने इसी के ठेके की शराब बेचने की बात बताई थी। 

मृतकों के नाम 
1- सत्यमसिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह
2- दुर्विजय सिंह (35) पुत्र कंचन सिंह
3- मुन्ना सिंह (40) पुत्र देवनाथ सिंह
4- सीताराम सिंह (60) पुत्र शिवपाल सिंह
5. बबली सिंह (35) पुत्र अंबोल सिंह

अस्पताल में भर्ती
1.मनोहर (निवर्तमान प्रधान)
2.छोटू सिंह (35) पुत्र रामनरेश सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें