फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पचास बच्चों के यौन शोषणा में जेई रामभवन की पत्नी भी है शामिल, सीबीआई तलाश रही सुराग

Fri, 15 Jan 2021 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 6
पचास बच्चों के यौन शोषण का मामला: बच्चों का मेडिकल कराने पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में पचास बच्चों के साथ हैवानियत करने के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के शिकार 12 बच्चों का शुक्रवार को मुख्यालय के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में दिल्ली से आई एम्स के डाक्टरों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। उधर, बच्चों का मेडिकल कराने के बाद सीबीआई की टीम कुछ बच्चों संग शहर के एसडीएम कालोनी स्थित आरोपी जेई के आवास पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की पहचान कराई।
विज्ञापन

2 of 6
अवर अभियंता रामभवन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे सीबीआई के अफसर व एम्स के डाक्टरों की टीम जेई के यौन शोषण के शिकार बच्चों को लेकर मुख्यालय के शहरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। महज दो घंटे के अंदर ही डाक्टरों ने सभी बारह बच्चों का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया। इसके बाद सीबीआई टीम ने बच्चों को दो वाहनों से उनके मुंह व सिर ढककर सुरक्षा के साथ घर भेज दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी जेई रामभवन - फोटो : amar ujala
सीबीआई अफसरों की मानें तो दो दिन में कुल 30 बच्चों का मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट मिल चुकी है और इसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई अफसरों ने दावा किया कि जेई की काली करतूताें के पक्के सुबूत मिल चुके हैं। बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़ित बच्चों का मेडिकल कराया गया है। बच्चों से दो चरणों में पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

 

4 of 6
सीबीआई की टीम ने जेई से ही खुलवाया घर का ताला - फोटो : amar ujala
जरूरत पड़ने पर फिर से बच्चों से पूछताछ होगी। बच्चों का मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद सीबीआई की टीम सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस पहुंची और वहां मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन किया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ मौजूद रही। शाम को डाक्टरों की टीम वहां से चली गई, लेकिन सीबीआई टीम अभी वहीं ठहरी है। बृहस्पतिवार को 18 बच्चों का मेडिकल हुआ था। इन सभी की रिपोर्ट सीबीआई अफसर 18 जनवरी को बांदा कोर्ट में जेई रामभवन व उसकी पत्नी की पेशी के दौरान पेश कर सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
अहम सुराग तलाशने में जुटी सीबीआई
बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई के मामले में सीबीआई की टीम दो दिनों से जिले में अहम सुराग तलाशने में जुटी है। ताकि मामले का पूरी तरह से पटाक्षेप कर जेई के खिलाफ सुबूत जुटाए जा सकें। सीबीआई की छह सदस्यीय टीम जिले में मौजूद है। सीबीआई पीड़ित बच्चों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ के साथ ही जेई के ठहरने के स्थानों समेत किससे मिलता था, की तहकीकात में भी लगी है। हालांकि यह सब काम बहुत ही गुप्त रखा जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेई के घर के बाहर मौजूद सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
जेई की पत्नी के खिलाफ भी जुटा रहे सबूत
आरोपी जेई के साथ उसकी पत्नी की करतूतों का पता लगाने के लिए भी सीबीआई टीम जुट गई है। मामले में कुछ महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। माना जा रहा कि महिलाएं जेई के घर आती जातीं थीं और रुपयों के लालच में उसकी पत्नी का साथ देने लगीं। हालांकि, सीबीआई के अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। मामले में जेई की पत्नी को भी सीबीआई जेल भेज चुकी है, लेकिन उसकी करतूतों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। अबकी सीबीआई जेई की पत्नी के बारे में भी कड़ी जोड़ने में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें