फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr Case: हाईवे पर हत्या, कार में गैंगरेप केस में नया मोड़; षडयंत्र में शामिल था पुलिसवाले का भाई भी

Thu, 15 May 2025 11:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

पुलिस सर्विलांस ने जब आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली थी तो उसमें रिंकू का नंबर सामने आया था। घटना के दौरान आरोपियों ने कई बार रिंकू को ऑडियो और वीडियो कॉल की थी। इस पर नौ दिन तक पुलिस परदा डाले रही।
विज्ञापन
1 of 7
बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म और हाईवे पर हत्या केस - फोटो : अमर उजाला
एक किशोरी की हत्या और दूसरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के साथ षडयंत्र में शामिल रहे रिंकू को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नौ दिन तक पुलिस रिंकू पर कार्रवाई करने से बचती रही। सात मई को खुर्जा नगर कोतवाली पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के साथ रिंकू के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी थी। घटना के दौरान आरोपियों ने कई बार रिंकू को ऑडियो और वीडियो कॉल की थी।
विज्ञापन

2 of 7
Bulandshahr harassment - फोटो : संवाद
किशोरी को रिंकू के घर रखने गए थे आरोपी 
वारदात में शामिल रहा एक आरोपी संदीप पहले खुर्जा में रहा था। उसी दौरान उसकी दोस्ती पहासू रोड स्थित बिजली घर नंबर चार निवासी रिंकू से हो गई थी। सात मई की सुबह संदीप और उसके साथी किशोरी को छिपाने के लिए रिंकू के घर पहुंचे थे। रिंकू के किशोरी को घर में रखने से इनकार करने पर आरोपी जैसे ही उसके घर से निकले तभी किशोरी चकमा देकर पुलिस के पास पहुंच गई थी। किशोरी ने अपने बयान में पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था। अब नौवें दिन षडयंत्र करने के आरोप में खुर्जा पुलिस ने रिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 7
रिंकू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में उपनिरीक्षक है रिंकू का भाई
पुलिस सर्विलांस ने जब आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली थी तो उसमें रिंकू का नंबर सामने आया था। घटना के दौरान आरोपियों ने कई बार रिंकू को ऑडियो और वीडियो कॉल की थी। इस पर नौ दिन तक पुलिस परदा डाले रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिंकू का बड़ा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक है।

4 of 7
खुर्जा पुलिस थाना - फोटो : संवाद
मदद के लिए शोर मचाते हुए दौड़ी थी किशोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि जब आरोपियों के चंगुल से खुर्जा के मंदिर मार्ग पर किशोरी छूटी तो वह मदद के लिए शोर मचाते हुए दौड़ रही थी। उस वक्त सड़क पर ज्यादा लोग नहीं थे। वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी थी। किशोरी पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी जब तक मामले की गंभीरता को समझते आरोपी वहां से भाग गए। बाद में चौकी पुलिस पीड़िता को लेकर खुर्जा नगर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

5 of 7
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार - फोटो : संवाद
मृतक किशोरी की मां की तबीयत बिगड़ी
बेटी की मौत के सदमे में अब मां बीमार हो गई है। गुरुवार सुबह अचानक घर में बेहोश हो गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर बीपी कम होने और शारीरिक कमजोरी के लक्षण बताए हैं। किशोरी के भाई ने बताया कि घटना के बाद मां ठीक से बात भी नहीं कर रही है। बात-बात पर रोने लगती है तो कभी गुस्सा करने लगती है। एक हफ्ते से फैक्टरी में काम पर भी नहीं जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपियों की कार और हथियार - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
छह मई की शाम सात बजे के करीब ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सूरजपुर थाना क्षेत्र से दो किशोरियों को आरोपी अमित और संदीप ने ने अपनी कार में बैठाया था। इसके बाद गाजियाबाद के लालकुआं से तीसरे युवक गौरव को साथ ले लिया था। होटल जाने से इन्कार करने पर एक किशोरी को मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में चलती कार से फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों ने दूसरी किशोरी के साथ करीब तीन घंटे तक चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विवेचना में रिंकू निवासी खुर्जा का नाम संज्ञान में आया था। जो आरोपियों के साथ षडयंत्र में शामिल था। इसी के चलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें