बदायूं के दातागंज कोतवाली में शुक्रवार को हिरासत में लिए गए युवक राजेश की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हृदयाघात आया। थाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सिपाही युवक को झकझोरते दिख रहा है। पुलिस ने अब दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
1 of 9
हिरासत में युवक की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के दातागंत कोतवाली में युवक राजेश की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात बताई गई, लेकिन जिस तरह से घटनाक्रम छिपाया। उससे पुलिस पर ही सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही बेहोश राजेश को टी-शर्ट पकड़कर जोर से झकझोरते नजर आ रहा है। एक होमगार्ड बोतल से राजेश के चेहरे पर पानी मारते दिख रहा है। पुलिस के अमानवीय चेहरे के पीछे घटनाक्रम को छिपाने की साजिश साफ नजर आ रही है। वहीं, अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसमें राजेश के तीन सगे ममेरे भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 9
बेसुध राजेश को अंगोछे से हवा करता शख्स
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अटसेना में भंडारे के दौरान हुए झगड़े के बाद पुलिस ने गांव निवासी राजेश (28 वर्ष) को पकड़ा था। शांति भंग की कार्रवाई कर राजेश को हवालात में बंद कर दिया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटनाक्रम से जुड़ा दातागंज थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सिपाही और होमगार्ड राजेश को हवालात गेट पर बोतल से पानी पिलाते लाते नजर आ रहे हैं। हवालात के गेट पर सिपाही राजेश को उसकी टी-शर्ट पकड़कर झकझोरते साफ नजर आ रहा है।
शरीर में नहीं दिखी थी कोई हलचल
झकझोरने के दौरान उसे रोकने के लिए पैर से टिकाते हुए भी दिख रहा है। उसी दौरान होमगार्ड बोतल से पानी राजेश के मुंह पर मारते नजर आ रहा है। इसके बाद राजेश को दोनों छोड़ देते हैं। राजेश फर्श पर लुढ़क आता है, उस समय उसकी शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। दोनों अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाने चले जाते हैं। कुछ देर बाद होमगार्ड फिर आता है। उसके चेहरे की तरफ गौर से देखता है और कपड़े चेक करता है। कुछ सेकंड के बाद होमगार्ड फिर चला जाता है।
4 of 9
हिरासत में युवक की मौत का मामला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद दरोगा, सिपाही व होमगार्ड के साथ एक अन्य व्यक्ति वहां आता है और राजेश की अंगोछे से हवा करता नजर आ रहा है। अंगोछे को हिला हिलाकर हवा करता है। हवा करने वाले व्यक्ति के चेहरे के भाव से लग रहा है कि वह कुछ कह रहा है, उसके चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही है। वायरल वीडियो 4.17 मिनट है। इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा होने लगी है कि राजेश के साथ हवालात में कुछ तो हुआ है था, तभी उसकी अचानक इतनी तबीयत बिगड़ गई कि उसका शरीर एक साथ ढीला हो गया था।
विज्ञापन
5 of 9
पोस्टमार्टम के बाहर खड़े परिजन व पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का केस दर्ज करने पर उठे पुलिस की मंशा पर सवाल
इस मामले में वीडियो वायरल ने जहां पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, वहीं शुक्रवार की रात तक पुलिस राजेश की मौत हृदयघात से बता रही थी लेकिन अब पुलिस ने राजेश की मौत के मामले में दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जब राजेश की मौत हृदयगति रुकने से हुई है तो पुलिस ने दूसरे पक्ष पर संगीन अपराध में केस दर्ज क्यों किया, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 9
थाने में लिखापढ़ी करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया केस
दातागंज पुलिस ने राजेश के भाई हृदेयश की तहरीर पर प्रमोद , अजीत, रघुवीर, धर्मवीर, पप्पू के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने भंडारे में गाना बजाने को लेकर हृदेयश और उसके भाई राजेश के साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट की, जिससे हृदेयश को खुली चोटें और उसके भाई राजेश को गुम चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 9
अंतिम संस्कार से पहले हुआ हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंत्येष्टि स्थल पर ढाई घंटे तक चला हंगामा
अटसेना गांव के पास ही अंत्येष्टि स्थल है। परिवार के लोग राजेश के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तभी राजेश की ससुराल से उसके साले सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए और राजेश की मौत पुलिस कस्टडी में होने का आरोप लगाते हुए आठ लाख रुपये पीड़ित परिवार को दिलाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह बात पुलिस अफसरों को मालूम हुई तो खलबली मच गई।
8 of 9
मृतक राजेश के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज इंस्पेक्टर ने किसी तरह पीड़ित परिवार को मनाने की कोशिश की लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद ग्रामीण भी परिवार के साथ बोलने लगे। मामला बिगड़ता देख कुछ ऐसे लोगों को पुलिस ने बुलाया जो पीड़ित परिवार को समझा सकें। करीब ढाई घ्ंटे के बाद आक्रोशित परिजनों को मुआवजा देने की बात पर सहमति बनी लेकिन यह सभी बातें गोपनीय रखी गईं। चर्चा यहां तक हो रही है कि पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये पहुंचा दिया गया है।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दातागंज थाने में युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हृदयाघात आया है। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। पूरे प्रकरण में किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा युवक से अभद्रता या मारपीट का तथ्य सामने नहीं आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।