फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधी-समधन के प्यार में नया मोड़: प्रेमी की पत्नी आई सामने, कहा- मेरे पास दोनों के कई वीडियो; रंगे हाथ पकड़ा था

Sun, 20 Apr 2025 09:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

समधी की पत्नी ने बताया कि उसके पति व समधन के दो साल से संबंध हैं। दोनों लोग कई-कई घंटे मोबाइल पर बातें करते हैं। उन्होंने दोनों को कई बार रंगे हाथ पकड़ा है। 
विज्ञापन
पति, पत्नी और कथित प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं जिले के चर्चित समधी-समधन प्रेम संबंध के मामले में नया मोड़ सामने आया है। रविवार को समधी की पत्नी सबके सामने आई है। उन्होंने अपने पति व समधन के रिश्ते को गलत ठहराया है। बोली, दोनों चार-चार घंटे मोबाइल पर बातें करते थे। दोनों के दो साल से प्रेम संबंध हैं। वहीं, महिला के पास कई ऐसे वीडियो हैं। जिनमें खुद को बेगुनाह बताने वाले समधी रंगेहाथ पकड़े जाने पर हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

हो रहे नए-नए राज उजागर
दातागंज कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी समधन और बदायूं शहर निवासी एक रोडवेज ड्राइवर समधी के बीच प्रेम संबंध के मामले में नए-नए राज उजागर हो रहे हैं। 11 अप्रैल को दोनों लोग घर से फरार हो गए थे। तब मामला सुर्खियों में बना हुआ है। समधी के साथ फरार हुई महिला शनिवार को दातागंज कोतवाली में पेश हुई थी। जहां उसने अपने ट्रक चालक पति पर मारने पीटने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

समधी बोला- सारे आरोप निराधार
महिला का कहना था प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई थी। वहीं, महिला के समधी का कहना था कि उस पर लग रहे सारे आरोप निराधार थे। लेकिन समधी-समधन पुलिस के समक्ष पेश होकर जो बातें बताई थीं, रविवार को उसका पटापेक्ष समधी की पत्नी ने किया है। 
विज्ञापन

सारी सैलरी समधन पर उड़ाता है
समधी की पत्नी ने बताया कि उसके पति व समधन के दो साल से संबंध हैं। दोनों लोग कई-कई घंटे मोबाइल पर बातें करते हैं। उन्होंने दोनों को कई बार रंगे हाथ पकड़ा है। इसका असर उसके जिंदगी पर पड़ा है। रोडवेज बस के चालक होने के बावजूद पति बच्चों की परवारिश की बजाय समधन का सारा खर्च उठाता था। उसे कई बार समधन से मिलते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। जिसके वीडियो उसके पास है। महिला ने पति व समधन के रिश्ते को गलत ठहराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें