अतर सिंह और सोमपाल के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, सोमपाल दो भाइयों में छोटे थे। उनके दो बेटे जय प्रकाश उर्फ भोले, बाबू लाल व बेटी रूबी है। सोमपाल की मौत से पत्नी पिस्ता देवी बेसुध हो गई। अतर सिंह दो भाइयों में बड़े थे। उनपर एक बेटा दुष्यंत और बेटी प्रियांशी है। दोनों ही बच्चे मासूम है। उनकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी विमलेश बेहोश हो गई। अतर सिंह की मां विमला देवी गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी है। वहीं, संजय पर भी एक बेटी विंटू व बेटा गोलू है। संजय की मौत से दोनों बच्चों की परवारिश की जिम्मेदारी पत्नी शिवा के कंधों पर आ गई है।