अग्निशमन अधिकारियों की प्राथमिक जांच में सामने आई है। आग बुझ जाने के बाद इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। जिला अग्निशमन अधिकारी नीलू परी ने बताया कि रात आग लगने की सूचना पर जिलेभर की दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया था।
विज्ञापन
1 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्टरी में लगी आग पर 20 घंटे बाद काबू पा लिया गया। अब दमकल कर्मचारियों की ओर से मलबा हटाया जा रहा है। केमिकल होने की वजह से बीच-बीच में आग की लपटे उठने लगती हैं। दमकल कर्मियों ने कहा कि आंधी की वजह से फैक्टरी के अंदर तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
2 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
कुड़ा नरसिंहपुर की मेंथा ऑयल फैक्टरी में क्रिस्टल बनने का काम होता है। बृहस्पतिवार आई आंधी से रात 10 बजे बॉयलर गिरा और फैक्टरी में आग लग गई। इसके बाद कई धमाके हुए। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए संभल, मुरादाबाद, बरेली, चंदौसी से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। सभी गाड़ियों ने मिलकर बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
3 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर हंगामे की आशंका के चलते मुजरिया, कादरचौक, पुलिस लाइन से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। साथ ही आठ एंबुलेंस वहां खड़ी हैं। बृहस्पतिवार को डीएम अवनीश राय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि पीड़ितों को मुआवजे की प्रक्रिया एडीएम वित्त एवं राजस्व के स्तर की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। केमिकल की आग बीच-बीच में उठ रही है।
4 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
संजरपुर के मंदिर में कम पड़ी जगह, धर्मशाला में ठहराया
फैक्टरी में आग लगने के बाद पुलिस ने अनहोनी के मद्देनजर पूरे गांव को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीण अपने बच्चों समेत पड़ोसी गांवों की ओर निकल पड़े। महिलाओं और बच्चों समेत करीब 250 लोग संजरपुर की ओर कूच कर गए। संजरपुर के अशोक तोमर ने बताया कि कुड़ा नरसिंहपुर से पालका नगला गांव पास में है। बच्चों और महिलाओं समेत जब कई लोग पालका नगला पहुंचे तो उन्हें आश्रय नहीं मिला। यह बात संजरपुर के ग्रामीणों को पता लगी तो मदद के लिए कई लोग सामने आ गए। अशोक समेत गांव के प्रदीप तोमर, आशुतोष, राजू और अरुण तोमर दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पालका नगला पहुंच गए। परेशान महिला-पुरुषों समेत उनके बच्चों को संजरपुर लाकर मंदिर में ठहराया। मंदिर में जगह कम पड़ी तो पास के ही धर्मशाला में ठहराया गया। कुश तोमर ने बताया कि सभी के लिए सोने की व्यवस्था करने के बाद चाय नाश्ता भी कराया गया। इसके बाद भी वह घर और पालतू पशुओं की चिंता में बेचैन रहे।
विज्ञापन
5 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
उद्यम पोर्टल पर होता है पंजीकरण
उपायुक्त उद्योग अशोक उपाध्याय ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र में किसी भी फैक्टरी का पंजीकरण नहीं होता है। उद्यम पोर्टल पर आवेदक आवदेन करता है। इसके बाद भारत सरकार की ओर से उसका पंजीकरण कराया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में फैक्टरियों के पंजीकरण के बारे में हमारे पास जानकारी नहीं है। मेंथा फैक्टरी का पंजीकरण होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
6 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
अग्निश्मन अधिकारी बोले-मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी
अग्निशमन अधिकारियों की प्राथमिक जांच में सामने आई है। आग बुझ जाने के बाद इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। जिला अग्निशमन अधिकारी नीलू परी ने बताया कि रात आग लगने की सूचना पर जिलेभर की दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। सभी गाड़ियों से लगातार पानी की बौछार की जा रही थी, लेकिन आग काबू नहीं आई। एक के बाद एक धमके हो रहे थे।
विज्ञापन
7 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
आग का विकराल रूप देखते हुए कासगंज और मुरादाबाद से एक-एक गाड़ी, संभल से दो गाड़ी और बरेली से दो गाड़ी फोम फायर टेंडर मंगवाई गई। इसके बाद आग पर कुछ काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के गार्ड से जानकारी मिली कि पुराना बॉयलर आंधी में बिजली के तार ऊपर गिर गया था। इससे स्पार्किंग हुई और फिर आग लग गई। बताया कि फैक्टरी की एनओसी दमकल विभाग की ओर से दी गई थी। आग पर काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।
8 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में लगे अग्निशमन यंत्रों पर उठे सवाल
बुधवार रात आग की शुरूआत में परिसर में स्थित अग्निशमन यंत्रों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश नहीं की गई। अग्निशमन यंत्र पूरी तरह दुरुस्त थे या नहीं, इसे लेकर कोई भी कुछ बताने का तैयार नहीं है।
9 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
सिलेंडर रखने के लिए बना था स्टोर
मेंथा फैक्टरी में हाइड्रोजन सिलेंडर रखने के लिए स्टोर बना हुआ था। गाड़ी से आने वाले सिलेंडर को उसी स्टोर में रखा जाता था। हालांकि उस सिलेंडर तक आग नहीं पहुंच पाई है।
10 of 13
बदायूं की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
मलबे का ढेर ज्यादा
मलबे का ढेर ज्यादा है। इसे एक-दो दिन में साफ कर दिया जाएगा। बताया कि एक व्यक्ति के परिजनों ने आग में जलकर मौत होने की बात कही है।
11 of 13
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी अग्निकांड में कर्मचारी जिंदा जला
उझानी में गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी में बुधवार रात आंधी में बॉयलर गिरने से आग लग गई। इससे सिलेंडर फटने लगे। फैक्टरी में लोहे के टावर मोम की तरह पिघलकर गिर गए। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक आंधी और तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में एक कर्मी की जलकर मौत हो गई।
12 of 13
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जिला अग्निशमन अधिकारी नीलू परी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक आंधी में पुराना बॉयलर बिजली के तार पर गिर गया। इससे स्पार्किंग हुई और आग लग गई। आग लगने से मुनेंद्र की मौत हो गई। उसके भाई गजेंद्र ने बृहस्पतिवार को फैक्टरी मालिक से संपर्क साधने की कोशिश की है लेकिन मुलाकात नहीं हुई।
मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव बिचौला टप्पा जामिनी निवासी प्रेमपाल के बेटे मुनेंद्र (23), गजेंद्र, पुष्पेंद्र व गांव के सुल्तान और अवनेश फैक्टरी में काम करते थे। गजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर कहा कि आंधी आई तो बॉयलर भरभराकर गिर गया। इससे आग लग गई। सभी लोग किसी तरह वहां से निकल आए लेकिन उनका भाई मुनेंद्र फंस गया। आग में जलने से उसकी मौत हो गई।