फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं हत्याकांड: आहूजा ग्रुप के एमडी समेत चार लोगों पर FIR, कड़ी सुरक्षा में हुआ सेल्समैन का अंतिम संस्कार

Wed, 14 May 2025 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दिगुरैया में मंगलवार रात देसी शराब के दुकान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को सेल्समैन के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार कराया गया।  
विज्ञापन
1 of 6
बदायूं सेल्समैन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या के मामले में मृतक के भाई रामवीर ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आहूजा ग्रुप के एमडी समेत दो लोग नामजद और दो अज्ञात हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। उधर, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार दोपहर को शव का अंतिम संस्कार कराया गया। एसएसपी ने पीड़ित परिजनों को आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रंझौरा निवासी मुकेश यादव (35 वर्ष) कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दिगुरैया में देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। वह मंगलवार रात दुकान बंद करने से पहले कैश गिन रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर मुकेश को दो गोलियां मारीं और फरार हो गए। दो गोलियां लगने से मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें- UP: दिनभर पिलाई शराब... रात में किया कत्ल, बहन के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, हाथ पर लगे खून से खुला राज
 
विज्ञापन

2 of 6
पीड़ित परिजन से जानकारी करते आईजी व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
मृतक भाई के रामवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मुकेश की हत्या आहूजा ग्रुप के एमडी पंकज खुराना व ज्योति बाबू ने सुपारी देकर हत्या कराई है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पंकज खुराना, ज्योति बाबू व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

3 of 6
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव गांव पहुंचने से पहले ही कुंवरगांव व बिनावर थाने की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई। इसी के साथ ही एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी देहात केके सरोज भी गांव पहुंच गए। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में सेल्समैन मुकेश यादव के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

4 of 6
मृतक के घर में जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था मुकेश
मुकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो भाई व पिता गांव में ही खेती करते हैं। वह कई वर्षों से शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम कर रहा था। पोस्टमॉर्टम के बाद मुकेश का शव बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचा तो परिवार में चीत्कार मच गई। मृतक की पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई। अन्य परिजनों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक के रोते बिलखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सात बच्चों के सिर से उठा पिता साया
मुकेश यादव की मौत के बाद उसके सात बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी सुनीता बोली, किसी से दुश्मनी नहीं थी। फिर क्यों मेरे पति की गोली मारकर हत्या की गई। अब मेरे बच्चों की परवरिश कौन करेगा। मकेश के बेटी पूजा, लक्ष्मी, कोमल , रोशनी, प्रियांशी, बेटा देवेश और प्रशांत रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईजी और एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
बुधवार को आईजी बरेली रेंज अजय साहनी ने एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। थाना प्रभारी को घटना का शीघ्र खुलासा व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात केके सरोज, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें