फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दो सगे भाइयों को पहनाई जूतों की माला, फिर गांव में घुमाया, जानें क्या है पूरा माजरा

Thu, 24 Jun 2021 03:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर के एक गांव में दो सगे भाइयों को जूतों की माला पहनाई गई। - फोटो : amar ujala
बिजनौर के नगीना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक व उसके भाई को जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने पीड़ित की तरफ से तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। हालांकि पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में प्रेम-प्रसंग का जिक्र नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक ही बिरादरी के युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं मंगलवार को गांव के किसी व्यक्ति ने प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ देखने का दावा किया। इसके बाद लोगों ने प्रेमी के गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाने का निर्णय लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को जब प्रेमी के गले में जूतों की माला डालकर घुमाया जा रहा था तो उसके बड़े भाई ने विरोध किया। इस दौरान लोगों ने उसके गले में भी जूतों की माला डाल दी।
विज्ञापन

2 of 6
बिजनौर के एक गांव में दो सगे भाइयों को जूतों की माला पहनाई गई। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि गांव के किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
विज्ञापन

3 of 6
बिजनौर के एक गांव में दो सगे भाइयों को पहनाई जूतों की माला - फोटो : amar ujala
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में पीड़ित युवक की तहरीर पर गांव के तेजपाल, अर्जुन और साहिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

4 of 6
बिजनौर में युवकों को जूतों की माला पहनाने का मामला। - फोटो : amar ujala
युवक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार एक विवाह समारोह के दौरान हुई बहस के बाद दोनों भाइयों को फैसले के लिए घर बुलाया गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट कर जूते की माला गले में पहनाने की बात कही गई है। मुकदमे में प्रेम-प्रसंग का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
मामले की जानकारी देते एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद तीन लोगों की पहचान हुई है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। वीडियो से अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिजनौर में युवक को जूतों की माला पहनाई। - फोटो : amar ujala
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। प्रेम-प्रसंग के सवाल पर उनका कहना है कि किसी भी मामले में कानून को हाथ में लेना और खुद सजा देने का अधिकार किसी को नहीं है। वीडियो के आधार पर और भी जो आरोपी सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें