बदमाशों की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पहले भी हमलों में गिरता रहा है खाकी का इकबाल
बिजनौर जिले में पहले भी हमलों में खाकी का इकबाल गिरता रहा है। एक साल के भीतर ही आधा दर्जन से अधिक ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें पुलिस पर हमला बोला गया और पुलिसकर्मी घायल हुए। हालांकि हमलावरों को जेल भेजा जाता रहा है।
केस नंबर एक : 10 अक्तूबर 2021 को किरतपुर के गांव चिड़िया चांडक में पुलिस वारंटी पिता पुत्र को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। जिसमें एसएसआई, दरोगा और एक सिपाही घायल हुआ था। इतना ही नहीं एसएसआई की वर्दी से स्टार भी नोच लिए गए थे।