फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: दुखद घटना से हिल गया पूरा शहर, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक तरीके से पांच लोगों की मौत

Wed, 08 Feb 2023 06:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से बिजनौर जनपद में दुखद घटना की खबर पहुंची तो हर कोई हिल गया। सूचना मिली की कि एक ही झटके में मोहम्मद माजिद अंसारी का पूरा परिवार खत्म हो गया। अब यहां बिजनौर में मृतकों के रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

एक साथ परिवार के पांच लोगों की मौत
बताया गया कि मूल रूप से बिजनौर जनपद के गांव मंडावली सैदू निवासी मोहम्मद माजिद अंसारी और उनकी पत्नी व तीन बच्चों की मकान में दम घुटने से मौत हो गई। पांच लोगों की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सैलून की दुकान चलाता था माजिद 
पुलिस के अनुसार मोहम्मद माजिद अंसारी जम्मू-कश्मीर में सैलून की दुकान चलाता था। बताया गया कि माजिद कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की तहसील किसलपुरा में पिछले 15 साल से सैलून का काम कर रहा था। अचानक पूरे परिवार के सदस्यों की हो गई, जिससे हर कोई हिल गया।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में ही हो रहा पोस्टमार्टम
पुलिस के मुताबिक मृतक पांचों शवों का जम्मू-कश्मीर में ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि गुरुवार सुबह तक पांचों के शव बिजनौर जनपद के मंडावली सैदू गांव पहुंच जाएंगे।

4 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
परिवार में था खुशी का माहौल 
माजिद के परिवार में खुशी का माहौल था। एक दिन पहले ही मोहम्मद माजिद अंसारी की पत्नी शाहना ने एक पुत्र को जन्म दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ये है हादसे की वजह
अधिक ठंड होने के कारण मोहम्मद माजिद ने ठंड से बचने के लिए अपने कमरे में रूम हीटर लगा रखा था, जिससे घर में सो रहे मोहम्मद माजिद (35), पत्नी शाहना (30) व उनके पुत्र फैजान (7), अबूजर (5) व नवजात शिशु सहित पांच लोगों की दम घुटने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
फोन की घंटी बजती रही, पर नहीं हुआ रिसीव
बिजनौर निवासी माजिद के भाई मुफ्ती वाजिद ने बताया कि भाई को कई बार फोन किया लेकिन, घंटी बजती रही पर किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने पास में ही रह रहे मंडावली सैदू निवासी मोहम्मद जाहिद व उसके भाई मोहम्मद वसीम को फोन किया तो उन्होंने घटना के बारे में जानकारी मिली। घटना के बारे में पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से गांव में भी गम का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें