फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर की 15 बीघा जमीन जब्त, जानें- कौन था अकबर बंजारा

Mon, 31 Oct 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
गैंगस्टर शमीम बंजारा के भाई और अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर रहे अकबर बंजारा की 15 बीघा जमीन को जब्त किया गया है। मेरठ डीएम के आदेश पर टीम ने बढ़ापुर के गांव मिट्ठोपुर में स्थित इस जमीन को जब्त करते हुए तहसीलदार नगीना की सुपुर्दगी में दे दिया है। बढ़ापुर पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की गई।

सोमवार को जिलाधिकारी मेरठ के आदेश पर सीओ मवाना आशीष शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक बहसूमा महावीर सिंह ने थाना बढ़ापुर पहुंचकर अपनी आमद कराई। जहां से तहसीलदार नगीना, राजस्व विभाग की टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर, उप-निरीक्षक संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव मिट्ठोपुर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इस गांव में गैंग लीडर शमीम बंजारा के भाई अंतराष्ट्रीय पशु तस्कर एए बंजारा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अकबर बंजारा निवासी मोहल्ला बंजारन कस्बा व थाना फलावदा जिला मेरठ के नाम से खरीदी गई। लगभग 15 बीघा खेतिहर भूमि को जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
जमीन को जब्त कर तहसीलदार नगीना अवनीश कुमार के सुपुर्द किया गया। इस भूमि को सुपुर्दगी में लेने के बाद तहसीलदार नगीना अवनीश कुमार ने बताया कि इस भूमि पर सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। यदि कोई करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
बिजनौर में अकबर बंजारा की 15 बीघा जमीन जब्त। - फोटो : amar ujala
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर रहा अकबर बंजारा अप्रैल के महीने में असम में मारा जा चुका है। अकबर बंजारा का भाई शमीम बंजारा भी पशु तस्कर है और गैंग का लीडर भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत यह कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें