चार साल के इकलाैते बेटे को मां ने फावड़े से काटा, नहीं मरा तो उसे गैस के चूल्हे पर जलाया, नहीं जला तो फिर लकड़ियों में आग लगाकर जिंदा जलाने लगी..... ये कोई कहानी आपको नहीं बता रहे हैं, बल्कि बिजनाैर में हुई एक ऐसी घटना के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसे जानकर हर किसी की रूह कांप गई। एक ऐसी वारदात जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
कहते हैं कि मां की दुआ के आगे बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती है। संतान की बात आती है तो मां माैत से भी लड़ जाती है, लेकिन जब एक मां अपने ही बच्चे की जान लेने पर आ जाए तो आप क्या कहेंगे। बिजनाैर में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।