फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मां की क्रूरता ने हर किसी को चौंकाया, CCTV से पलट गई पूरी कहानी, खुल गया मासूम की हत्या का राज

Thu, 01 Sep 2022 08:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी महिला गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
प्यार में अंधी हुई एक महिला ने प्रेमी को पाने के लिए ममता का कत्ल कर दिया। उसने अपने छह माह के बेटे को एक बालिका (9) से नाले में फिकवाकर मार डाला और अपहरण का शोर मचा दिया।

उधर, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने उसकी पूरी कहानी को पलट दिया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बुधवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला लुहारी सराय में शोर मचा कि आसिफ के छह माह के बेटे अरहान को एक बालिका के हाथों से दो बाइक सवार बदमाश छीन कर ले गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आसिफ सऊदी अरब में काम करता है। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो बच्चे की मां और बालिका नाले के पास चक्कर लगाती, बाद में बालिका उसे नाले में फेंकती नजर आई।

4 of 5
बच्ची कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बच्चे को नाले से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की पूछताछ में बालिका ने सच उगल दिया और बताया कि बच्चे की मां ने उसे नाले में फिकवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बच्चे की मां खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि ताजीम का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसकी मंशा बालक को मारने के बाद उसके साथ फरार होने की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें