फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नेताजी से जुड़े अनसुने किस्से, भावुक हुए पूर्व MLA सतीश गौतम, अमर उजाला से साझा कीं मुलायम की यादें

Mon, 10 Oct 2022 11:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम सिंह की यादें। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बिजनौर के नगीना से भी गहरा लगाव रहा है। वह नगीना में कई दफा जनसभा करने पहुंचे थे। 10 दिसंबर 1993 को तत्कालीन स्थानीय विधायक सतीश कुमार गौतम के अनुरोध पर नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में बतौर मुख्यमंत्री एक सभा को संबोधित करने नगीना पहुंचे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भरी सभा में महिलाओं से कहा था कि शराब पीकर परेशान करने वाले पतियों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें नियंत्रित करने के लिए बेलन तक का इस्तेमाल करना पड़े तो पीछे नहीं हटने की सलाह दी थी। यह बात काफी महीनों तक चर्चा का विषय बनी रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
Mulayam Singh yadav - फोटो : Amar ujala
सपा संरक्षक एवं संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके बारे में पूछे जाने पर नगीना के पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम बताते हैं कि जब वह विधायक थे, तब मुलायम सिंह यादव से उनके बहुत नजदीकी संबंध थे। वह उनको बहुत सम्मान देते थे।
विज्ञापन

3 of 5
मुलायम सिंह की यादें। - फोटो : amar ujala
सतीश कुमार बताते हैं कि उनके बुलावे पर 10 दिसंबर 1993 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में आए थे। तब उन्होंने नगीना के विकास के लिए 14 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा भी की थी।

4 of 5
मुलायम सिंह की यादें। - फोटो : amar ujala
वे बताते हैं कि उस समय मुलायम सिंह यादव ने नगीना को राजकीय डिग्री कॉलेज भी दिया था, लेकिन बाद में पर्याप्त जमीन नहीं मिल पाने के कारण वह नहीं बन सका। जबकि राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए तीन करोड़ रुपये  स्वीकृत भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम सिंह की यादें। - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव बिजनौर की धरती पर सबसे पहले थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में आए थे। मुलायम सिंह यादव ने शादीपुर साधन सहकारी समिति लिमिटेड के ग्रामीण गोदाम का उद्घाटन किया था। 30 अप्रैल 1979 को हुए उद्घाटन समारोह में मुलायम सिंह यादव सहकारिता मंत्री के रूप में सम्मिलित हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें