फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर महापंचायत में उमड़ा किसानों का सैलाब, वक्ता बोले-टिकैत के आंसुओं ने खोलीं देश की आंखें, नहीं हटेंगे पीछे

Mon, 01 Feb 2021 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर किसान महापंचायत - फोटो : amar ujala
बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान सम्मान महापंचायत में आज भारी संख्या में किसान जमा हुए। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत तमाम दिग्गज नेता महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे। हालांकि किसी भी राजनीतिक दल को मंच पर जगह नहीं दी गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
बिजनौर किसान महापंचायत - फोटो : amar ujala
भाकियू के बैनर तले आईटीआई कॉलेज परिसर में हो रही किसान सम्मान महापंचायत में दोपहर बाद तक भी किसानों भीड़ उमड़ती रही। तो वहीं पदाधिकारियों ने किसी भी राजनीतिक व्यक्ति मंच तो क्या मंच के सामने भी बैठाने से मना कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
बिजनौर किसान महापंचायत - फोटो : amar ujala
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, विधायक नईम उल हसन, तस्लीम अहमद व मनोज पारस, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व मूलचंद चौहान किसानों के मंच के आगे आकर बैठ गए थे, लेकिन उन्हें उठाकर किसानों के बीच ही बैठाया गया। 

4 of 6
बिजनौर किसान महापंचायत - फोटो : amar ujala
महापंचायत में नरेश टिकैत के बजाय युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत पहुंचे। किसानों के बीच से संबोधन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों ने अपना हक मांग लिया तो आज उन्हें गद्दार कहा जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
बिजनौर किसान महापंचायत - फोटो : amar ujala
वक्ताओं ने कहा कि किसान ने हमेशा देश के लिए जान दी है और आगे भी देंगे, लेकिन किसान विरोधी कानूनों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। कहा कि राकेश टिकैत के आंसुओं ने पूरे देश के किसानों की आंखें खोल दी हैं। अब देश का किसान किसी से पीछे हटने वाला नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिजनौर किसान महापंचायत - फोटो : amar ujala
किसानों कि आज होने वाली पंचायत में राजनीतिक दलों के नेताओं को मंच नहीं बैठने व माइक नहीं देने के फैसले से सपा व रालोद के नेताओं को करारा झटका लगा है। जाहिर है कि सपा व रालोद किसान आंदोलन के जरिए अपनी खोई राजनीतिक जमीन पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज हुई महापंचायत में मंच नहीं मिलने के फैसले से दोनों दलों के नेताओं के हाथ मायूसी लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें