बिजनौर जनपद में कालागढ़ स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला में एक विशालकाय अजगर निकला। अजगर को वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल ने पकड़ कर वनों में छोड़ दिया।
कालागढ़ की हाथीशाला में शनिवार को एक विशालकाय अजगर निकला। हाथीशाला के कर्मचारियों ने अजगर के हाथीशाला परिसर में होने की सूचना त्वरित अनुक्रिया दल को दी। जिस पर मौके पर पहुंचे दल प्रभारी दीपक कुमार ने अजगर की विशालता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट, वनरक्षक इंद्रमोहन ध्यानि, यशपाल, शब्बू सिंह आदि ने हाथीशाला पहुंचकर अजगर को देखा।