फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood: पानी में समाई साल भर की कमाई, बाढ क्षेत्रों की तस्वीरें देख आप भी कह उठेंगे..., इतनी आसान कहां जिंदगी

Tue, 18 Jul 2023 11:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से जहां नदियां उफान पर हैं तो वहीं बिजनौर जनपद में लगातार हो रही बारिश से खादर क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 7
flood - फोटो : Amar Ujala
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से जहां नदियां उफान पर हैं तो वहीं बिजनौर जनपद में लगातार हो रही बारिश से खादर क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण जहां नाव लेकर पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करते हैं तो घर का राशन बचाना दूभर हो रहा है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे बाढ़ के बीच हो रही है जिंदगी की जद्दोजेहद

बिजनौर में मंगलवार सुबह से ही जनपद में तेज बारिश हुई। बारिश अच्छी होने से गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगा समेत सभी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया। गंगा नदी का जलस्तर 219.80 गेज मीटर बना हुआ है। जबकि 220 गेज मीटर पर गंगा के खतरे का निशान है।
विज्ञापन

2 of 7
flood - फोटो : Amar Ujala
पिछले दो दिन जनपद तेज धूप निकली और बारिश हल्की हुई। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। मंगलवार सुबह मौसम ने करवट बदली। करीब साढ़े तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर बाद से ही तेज बारिश होने लगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
flood - फोटो : Amar Ujala
दोपहर तक रुक-रुककर कई बार तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 80 एमएम बारिश हुई। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में बारिश होने से गंगा, मालन, खो आदि नदियों का फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है।

गंगा फिर से खतरे के निशान को छूकर बहने लगी। इससे जलीलपुर खादर क्षेत्र के करीब दस गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों पानी में नाव चलाकर पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं।

4 of 7
flood - फोटो : Amar Ujala
टूट रहा गांवों का संपर्क
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। रावली व जलीलपुर क्षेत्र के रास्तों पर पानी होने से कई गांवों संपर्क मार्ग टूटा हुआ है। नदियों के उफान पर रहने से बढ़ापुर कस्बे का गांवों से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन

5 of 7
flood - फोटो : Amar Ujala
पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से नूरपुर में गांगन नदी ओवर फ्लो होने के कारण मंगलवार को पानी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के खेतों में घुस गया। नहर का पानी नूरपुर-धामपुर मार्ग पर आने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
flood - फोटो : Amar Ujala
नजीबाबाद से निकली गांगन नदी क्षेत्र के गांव शाहनजरपुर कोट, ढेली अहीर, ढेला अहीर, टंढेरा, मिर्जापुर ढीकली समेत दर्जनों गांवों से होकर गुजर रही है। इसका संगम छजलैट पहुंचकर करुला नदी में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
flood - फोटो : Amar Ujala
पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से नदी का पानी गावों में घुस गया। जिससे खेतों में खड़ी धान आदि की फसलें डूब गईं। किसान कलुआ, राजकुमार, धर्मेंद्र, छोटे आदि का कहना है कि हर साल बरसात में नदी का पानी फसलों को नुकसान पहुंचाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें