नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम
- फोटो : amar ujala
खतरनाक कुत्तों को पालने से नहीं कतरा रहे लोग
यूं तो विदेशों में कुत्तों की कई नस्लों को पालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन अपने यहां स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिले में भी लोग केवल शान दिखाने के लिए खतरनाक नस्ल के कुत्तों जैसे पिटबुल, रॉटवीलर, जर्मन शेफर्ड, डॉबरमैन, वुलडॉग को पाल रहे हैं। ये मालिकों के लिए तो खतरा बनते ही हैं और पड़ोसी भी परेशान रहते हैं। जब मालिक इन कुत्तों को संभाल नहीं पाते तो सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। उधर, देशी नस्ल के कुत्ते अब केवल सड़कों पर पड़े रहने तक ही सीमित हो गए हैं, इन्हें पालने से लोग परहेज करने लगे हैं।