बिजनौर में आवारा कुत्ते के हमले में जख्मी हुए नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम फिलहाल मेरठ के एप्स नोवा अस्पताल में भर्ती हैं। उनके हाथ पर प्लास्टिक सर्जरी की गई है, जो मंगलवार रात चार घंटे तक चली। कोतवाल को अभी पांच से छह दिन तक अस्पताल में ही भर्ती रहना पड़ेगा।
बता दें कि मंगलवार शाम प्राथमिक उपचार देने के बाद नजीबाबाद कोतवाल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। रात में करीब 10:00 बजे उन्हें मेरठ के एप्स नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया।