फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर की तस्वीरें: दम तोड़ने तक दरिंदों से लड़ी थी बिटिया, रिपोर्ट में खुला कत्ल का राज, आरोपियों की तलाश जारी

Sun, 12 Sep 2021 06:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
खेल शिक्षिका की हत्या,player murder, murder in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में हुई राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी की हत्या के मामले में अभी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है लेकिन, अभी हत्यारे पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। 

ये था पूरा मामला
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास रखे स्लीपर के बीच हुई राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी की हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला दबाना आई है। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी ने हत्या से पहले दरिंदों का विरोध किया और दम तोड़ने तक खूब संघर्ष किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। महिला खिलाड़ी के शरीर पर छह से आठ चोटें आई हैं, एक दांत भी टूटा हुआ था। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, इस संबंध में अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। 

पुलिस की ओर से इतना ही बयान जारी किया गया और पूरी रिपोर्ट जीआरपी को जाने का दावा किया गया। पोस्टमार्टम में बिटिया को छह से आठ चोटें आई हैं और उसका एक दांत भी टूटा मिला है। माना जा रहा है कि दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश भी हुई। उधर, दुष्कर्म की पुष्टि न होने के बाद यह भी माना जा रहा है कि बिटिया ने अस्मत बचाने के लिए संघर्ष किया और पहचान उजागर होने के डर से दरिंदों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

2 of 5
खेल शिक्षिका की हत्या,player murder, murder in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
ये हैं हत्या और उसके बाद का घटनाक्रम
शुक्रवार

-02 बजे के आसपास शुक्रवार की दोपहर बिटिया की हत्या
-02: 10 मिनट पर परिजन पहुंचे और बिटिया को अस्पताल ले गए
-02: 30 बजे पुलिस को हत्या की सूचना दे दी गई
-02: 45 बजे रेलवे, सिविल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची
-04:15 बजे डॉग स्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
-06.00 बजे तक परिजनों को नहीं पता कौन दर्ज करेगा रिपोर्ट
-06:30 बजे परिजन कोतवाली शहर, फिर जीआरपी थाने पहुंचे
-07:30 बजे सीमा विवाद सुलझा और जीआरपी ने ले ली तहरीर
-08 बजे के बाद जीआरपी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

3 of 5
खेल शिक्षिका की हत्या,player murder, murder in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
शनिवार
-10 बजे शनिवार की सुबह जीआरपी ने कराया पंचनामा
-01 बजे दोपहर के समय शुरू हुआ पोस्टमार्टम और करीब एक घंटा चला
10 बजे शाम तक पुलिस हत्यारों को पकड़ने में नहीं हुई कामयाब 

4 of 5
खिलाड़ी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
धारा 302 और 376 में केस, चल रही जांच
जीआरपी प्रभारी सर्वेज खां ने बताया कि हमने परिजनों की तहरीर पर हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है। आगे कहा कि इस संबंध में और ज्यादा नहीं बताया जा सकता, हम जांच पूरी करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
जल्द गिरफ्तार होंगे हत्यारे: एसपी
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि कई टीमें हत्यारों की तलाश में लगी हैं। मामला जीआरपी में दर्ज है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें