फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हंसता हुआ चेहरा और हजारों सपने... पर दरिंदों ने उजाड़ दी दुनिया, मर्डर की दास्तां सुन उड़े हर किसी के होश

Sat, 11 Sep 2021 09:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 11
खिलाड़ी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
खो खो की नेशनल खिलाड़ी रह चुकी युवती ने जिंदगी के हजारों सपने संजोए होंगे लेकिन, कुछ दरिंदों ने चंद मिनटों में ही युवती की दुनिया उजाड़ दी। लाडली का हंसता हुआ चेहरा देख परिवार के भी बहुत सपने थे, जो कि अब अधूरे रह गए। बेटी की हत्या के बारे में पता चला तो परिजन सदमे में आ गए और घर में रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से युवती की मौत होना आया है लेकिन, हत्या का राज आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा।

युवती ने खूब किया संघर्ष
युवती ने हत्यारों से यूं ही हार नहीं मानी। उसने खूब संघर्ष किया, जिसकी गवाही उसकी नाक से बहता खून और टूटा हुआ दांत दे रहा है। हालांकि इस संघर्ष के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गई। 
शहर की एक कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती खो खो की बेहतरीन खिलाड़ी रही। इस कारण उसे एक दंरिदे द्वारा काबू करने की बात पर विश्वास ही नहीं किया जा सकता। घटना स्थल पर युवती जब परिजनों को मिली तो उसकी नाक से खून बह रहा था। चेहरे और कपड़ों पर खून के छींटे लगे हुए थे। उसके साथ इतनी मारपीट हुई की उसका एक दांत भी टूटा हुआ था। उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया गया। इससे यही अंदाजा लग रहा है कि हत्यारों के साथ युवती भिड़ गई थी और उसके विरोध करने पर दरिंदों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

2 of 11
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
जहां युवती की लाश मिली, उसके पास से होकर ही युवती की कॉलोनी के लोग आते जाते रहते हैं। दोपहर करीब दो बजे जब युवती की ताई उधर से गुजरी तो उसने उसे कुछ दूर स्लीपर गार्डर के बीच पड़े देखा। जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। जैसे तैसे उसने परिवार को सूचना दी, तो तुरंत परिजनों के साथ वहां भीड़ लग गई। जहां युवती का शव मिला, उसका बैग भी पास में ही पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना स्थल के पास नशीले इंजेक्शनों के रेपर, सिरींज पड़ी हुई थी। एक टिफिन भी मिलना बताया जा रहा है, जिसमें कुछ खाना भी था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां बैठने वाले कुछ लोगों का हाथ हत्या में हो सकता है। वहीं नशेड़ी भी इस घटना को अंजाम दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
परिजनों को जब इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। परिजनों की माने तो तब तक लग रहा था कि उसकी सांस चल रही है, वह उसे बीना प्रकाश अस्पताल ले आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी नाक से खून बह रहा था और एक दांत टूटा हुआ था। उसके साथ रेप या रेप का प्रयास होने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन, रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: यूपी में खोखले दावे और ताबड़तोड़ हत्याएं: कहीं भाजपा नेता तो कहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी का मर्डर, देखें चार हत्याओं की दर्दनाक तस्वीरें

4 of 11
खेल शिक्षिका की हत्या,player murder, murder in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी, इंटरव्यू देने गई थी
युवती के भाई ने बताया कि बहन जीजीआईसी में संविदा पर खेल प्रशिक्षक थी। कोरोनाकाल में लॉकडाउन लगा तो उसकी नौकरी चली गई। अब उसे जब जरूरत होती थी तो उसे बुला लिया जाता था, लेकिन वह नौकरी तलाश रही थी। वह घर से जीजीआईसी और एक प्राइवेट कॉलेज में इंटरव्यू देने जाने की बात कहते हुए अपने सभी डॉक्यूमेंट लेकर निकली थी। उन्होंने पता किया तो पता चला कि वह डेढ़ बजे इंटरव्यू देकर घर लौट रही थी। घर के पास आने के बाद ही किसी ने इस घटना को अंजाम दिया। युवती अपने चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी होने के बाद वह अपने ऊपर काफी जिम्मेदारी मानती थी और पिता का हाथ बंटा रही थी। उसके पिता शुगर मिल में राज मिस्त्री का काम करते हैं। इसी से परिवार का गुजारा चलता था।
विज्ञापन

5 of 11
खेल शिक्षिका की हत्या,player murder, murder in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
सीमा विवाद में उलझा मामला
जहां नेशनल खिलाड़ी की हत्या होने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई, वहीं कोतवाली शहर पुलिस और पुलिस अधिकारी सीमा जीआरपी क्षेत्र में होने के चलते जांच के नाम पर खानापूर्ति करते नजर आए। हालांकि डॉग स्क्वायड और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर जरूर पहुंची, लेकिन मामला जीआरपी क्षेत्र का होना बताकर कुछ देर बाद ही वहां से चले आए। हालात यह रहे कि न तो जीआरपी अधिकारी कई घंटे बाद तक इसमें कुछ पड़ताल कर सके और सिविल पुलिस अपना पल्ला झाड़कर वहां से चली आई। डीआईजी शलभ माथुर शुक्रवार को जिले में ही थे। दोपहर के समय मुख्यालय पर कुछ पुलिस अफसरों के साथ बैठके भी हुई। शाम को निरीक्षण हुआ। ऐसे में जहां एक ओर पूरा पुलिस अमला जिला मुख्यालय पर जमा हुआ था, दूसरी ओर राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या ने सनसनी फैला दी। इस हत्या ने शहर में पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े कर दिए। 
विज्ञापन

6 of 11
खेल शिक्षिका की हत्या,player murder, murder in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
हत्या के घंटों बाद तक रिपोर्ट दर्ज न होना दुर्भाग्यपूर्ण
खो खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या के मामले में शाम तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। रिपोर्ट दर्ज करने का मामला सीमा विवाद में उलझकर रह गया। कोतवाली पुलिस इसे जीआरपी का एवं जीआरपी से कोतवाली पुलिस का कार्य क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ती रही। वहीं इस दौरान बबली के परिजन परेशान थे कि रिपोर्ट कैसे दर्ज हो। 
विज्ञापन

7 of 11
खेल शिक्षिका की हत्या,player murder, murder in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन गायब, पैसों का पता नहीं
युवती के भाई ने बताया कि हमें यह तो नहीं पता कि बहन के पास कितने पैसे थे, लेकिन उसे कुछ दिन पहले ही एक पुराना मोबाइल दिलाया गया था। घटना के बाद उसके पास से वह मोबाइल गायब है। आशंका है कि हत्या करने वालों ने वह मोबाइल लूट लिया होगा। 

यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान हुआ मेरठ का लाल: मेजर मयंक विश्नोई की शहादत से मचा कोहराम, रो-रोकर बहनों का बुरा हाल, देखिए तस्वीरें

8 of 11
खेल शिक्षिका की हत्या,player murder, murder in Bijnor - फोटो : अमर उजाला
बिहार टीम में हुआ था चयन : मुकुल
खो खो संघ के जिला सचिव मुकुल जटलान ने बताया कि युवती खो खो की बेहतरीन खिलाड़ी थी। उसकी इसी प्रतिभा के चलते उसका चयन बिहार टीम में हो गया था। उसने वर्ष 2016 में बिहार की ओर से महाराष्ट्र के सोलापुर में प्रतियोगिता खेली थी। इससे पहले वह वर्धमान कॉलेज में पढ़ते समय इंटर यूनिवर्सिटी गेम भी खेली है। उन्होंने कहा कि वह उसकी हत्या से वह आहत हैं और कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। 

9 of 11
महिला की खिलाड़ी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
एक या दो के बसकी बात नहीं: भाई
युवती के छोटे भाई ने घटना स्थल पर रोते रोते बताया कि उसकी बहन बहादुर थी। वह खिलाड़ी थी, इसलिए एक या दो लोगों के काबू में नहीं आती। उसने कहा कि वह तो चार पर भी भारी पड़ सकती थी। उसे विश्वास नहीं होता कि उसकी बहन की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसने हत्यारों की तलाश कर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। 

10 of 11
मामले की जानकारी देते एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर कोतवाली शहर पुलिस को भेजा गया था। यह मामला जीआरपी क्षेत्र का है, इसलिए उसी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। डाग स्क्वायड टीम और कोतवाली शहर पुलिस को भेजकर मामले की जांच कराई गई थी। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी, बिजनौर
विज्ञापन

11 of 11
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
जब मुझे घटना का पता चला तो मैं टीम के साथ बिजनौर के लिए रवाना हो गया। शाम के समय यहां पहुंचा हूं। अभी हम ही मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। - सरवेज खां, जीआरपी प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें