अस्पताल पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में इनकी हुई मौत
गांव के प्रधान शमीम अहमद ने बताया कि मृतकों में खुर्शीद(65) पुत्र सद्दीक, खुर्शीद का पुत्र विशाल(25) और पुत्रवधू खुशी(22) को निकाह के बाद झारखंड से अन्य परिजनों के साथ लेकर घर लाैट रहा था।
इसके अलावा ऑटो मे हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी मृतक खुर्शीद के साढू मुमताज( 32), साली रूबी(28) पत्नी मुमताज, बुशरा(11) पुत्र मुमताज जिला मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी ऑटो चालक अजब सिंह(45) पुत्र धर्मपाल सिंह शामिल थे। इन सभी की सड़क हादसे में मौत हुई है।
बताया गया कि सड़क दुर्घटना की आरोपी कार चालक शेरकोट के कोटरा मोहल्ला निवासी अमन पुत्र इमरान एवं सुहेल पुत्र हबीब अली शामिल हैं। दोनों घायलों का नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। वहीं भीषण हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।