फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विदुर की धरती से चुनावी शंखनाद कर गए सीएम योगी आदित्यनाथ, युवाओं के लिए कही ये बड़ी बात और...

Wed, 22 Sep 2021 02:46 AM IST
कपिल kapil रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में महात्मा विदुर की धरती से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक तरह से चुनावी शंखनाद भी कर दिया। भले ही भाषण में सीधे जनता से वोट न मांगे हों, पर साढ़े चार साल के सरकार के समर्पण के बदले छह माह जनता का साथ मांगा। महाराजा दुष्यंत, चक्रवर्ती सम्राट भरत का इतिहास याद दिलाकर और अयोध्या राम मंदिर का जिक्र कर लोगों में हिंदुत्व की भावना जगाने का भी प्रयास किया। 

योगी ने अपने भाषण में विधायकों द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों का विस्तार से लेखा-जोखा रखा। जनता को पुरानी सरकारों में हुए दंगों, त्योहारों पर लगी पाबंदियों का जिक्र किया। अब त्योहारों पर मिलने वाली छूट, दंगाइयों पर हो रही सख्ती की बात कही। पुरानी सरकारों में नौकरी के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया और अब पारदर्शी तरीके से भर्तियां होने का दावा किया। अयोध्या का जिक्र करते हुए जनता की नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश की। 
विज्ञापन

2 of 7
सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
दलितों को भी साध गए योगी
योगी ने दलितों को भी साधा और कहा कि पहले बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर केवल राजनीति होती थी। दलित समाज को वोट बैंक माना जाता था, लेकिन हमारी सरकार में उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का स्मारक बनवाया है। संत रविदास जी का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
अब बिजनौर के युवा यहीं डॉक्टर बनेंगे और सेवा करेंगे
सीएम ने कहा कि पहले युवाओं को चिकित्सक की पढ़ाई करने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, लेकिन मेडिकल कॉलेज बनने से वे यहीं पढ़ाई कर सकेंगे। इलाज में देरी से किसी की मौत नहीं होगी, जिले में मेडिकल की सुविधाएं मजबूत हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले मेडिकल कॉलेज की लागत 281 करोड़ थी, जो अब पारदर्शी तरीके से ई-टेंडरिंग कराने के बाद 246 करोड़ ही रह गई। 18 माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा। 

4 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ का बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
सीएम के मुंह से नाम सुनकर खुश हुए जनप्रतिनिधि
अपने भाषण में सीएम योगी ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, विधायक अशोक राणा, विधायक ओमकुमार, सुचि चौधरी, सुशांत सिंह समेत तमाम नेताओं का नाम लिया तो वे खुश हो गए। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में जिले के इन सभी प्रतिनिधियों, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के प्रयास को भी सराहा।
विज्ञापन

5 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ का बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
विदुरकुटी : प्रशासन के अभियान पर मुहर लगा गए सीएम
विदुरकुटी पर तीन महीनों से डीएम उमेश मिश्रा प्रशासन के साथ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। यहां पर जीर्णोद्घार हो चुका है, वहीं वृद्धाश्रम को वापस लाया जा रहा है। सीएम ने विदुरकुटी पर प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र का काम चलने की बात कहकर इस अभियान पर मुहर लगा दी। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को जल्द ही मुख्यमंत्री हरी झंडी दे सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
विदुरकुटी पर प्राच्य अध्ययन के लिए आयुर्वेदिक संस्थान बनाया जा रहा है। एक ऐसा पुस्तकालय भी बनाया जा रहा है, जहां प्राचीन ग्रंथ, जैसे वेद, महाभारत, रामायण, उपनिषद और वैदिक पुस्तकें होंगी। इनके अध्ययन के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। पंचकर्म, योग, आयुर्वेदिक सेंटर में भी लोग इलाज के साथ-साथ इन्हें सीख भी सकेंगे। अब विदुरकुटी के पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने की उम्मीद भी जग गई है। उधर डीएम उमेश मिश्रा का कहना है कि विदुरकुटी पर चल रहे विकास अभियान की सीएम योगी द्वारा चर्चा करने से हमारा प्रयास सार्थक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम योगी दौरा। - फोटो : amar ujala
सीएम ने जिले की इन योजनाओं का किया जिक्र
-धामपुर में सौ बेड का अस्पताल
-बिजनौर-मुरादाबाद फोर लेन
-रेहड़-कांशीपुर-सुरजेनगर मार्ग-नगीना
-हरेवली मार्ग, दत्तियाना-नूरपुर मार्ग
-मीरापुर पॉलीटेक्निक, कलक्ट्रेट बिल्डिंग, नजीबाबाद बस स्टैंड
-छह कस्तूरबा विद्यालयों को 8वीं से 12वीं तक करना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें