फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा से गंगा किनारे बसे गांवों में दहशत, पलायन को मजबूर हुए लोग, तस्वीरों में देखिए इनका दर्द

Mon, 08 Feb 2021 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
चमोली आपदा से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के बाद बाढ़ की आशंका के चलते नदियों के किनारे अलर्ट कर दिया गया है। बिजनौर में गंगा किनारे बसे दो दर्जन से अधिक गांवों में किसानों को खेतों से घर बुला लिया गया है। गांव इच्छावाला से ज्यादातर किसान पलायन कर गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
चांदपुर में पानी आने की आशंका को लेकर ट्रैक्टर पर सामान ले जाते पलेज लगाने वाले किसान। संवाद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मुजफ्फरनगर और मंडावर में सुरक्षित स्थानों पर शरण ली हैं। किसानों को किसी भी सूरत में गंगा व अन्य नदियों के किनारे नहीं जाने के लिए कहा गया है। पानी बढ़ने की आशंका के चलते बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
चमोली में बांध टूटने से गंगा तट के गांवों में किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। किसानों के खेत गंगा की धारा के दूसरी ओर भी हैं। पुलिसकर्मियों और लेखपालों को गांवों में दौड़ा दिया गया। मंदिरों, मस्जिदों से एनाउंसमेंट कराकर किसानों को तुरंत खेतों से घर बुलाया गया है।

4 of 7
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गंगा की धारा के दूसरी ओर बसे गांव इच्छावाला को लगभग खाली करा दिया गया है। गांव की महिलाएं, बच्चे व बूढ़ों ने मुजफ्फरनगर व मंडावर में शरण ली हैं। गंगा की धारा के दूसरी ओर उत्तराखंड की ओर बसे जिले के गांवों रामसहायवाला व हिम्मतपुर बेला के गांव वालों को भी सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। पलेज लगाने वाले किसान भी अपना सामान भरकर गांवों में आ गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
चाहड़वाला के सामने चल रही जोड़े वाली नाव से किसानों को गांवों में लाया गया और सभी किसानों के लौटने पर जोड़े वाली नाव को बंद कर दिया गया। पुलिस के एनाउंसमेंट के बाद गंगा की धारा के दूसरी ओर खेती कर रहे किसानों में अफरा तफरी मच गई। किसान एकदम घर की ओर दौड़े तो डैबलगढ़ में बने पीपे के पुल पर किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसानों को सावधानी से पुल से गांव की ओर लाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
गंगा किनारे बसे गांवों में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
मंडावर के एसओ, लेखपाल आदि ने बालावाली से रावली तक गांव-गांव जाकर किसानों से रात में गंगा के पास न जाने को कहा। पलेज लगाने वाले किसानों को बालावाली में एक इंटर कॉलेज में शरण दिलाई गई है। पलेज लगाने वाले किसानों का सामान पुलिसकर्मियों ने खुद ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरवाया और रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगा किनारे बसे गांवों में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
ये गांव बसे हैं गंगा किनारे
खादर में गंगा किनारे गांव रामसहायवाला, हिम्मतपुरा बेला, कुंदनपुर, टीप, शेखपुर खादर, मिर्जापुर, सीमला कला, चाहड़वाला, सीमली, कोहरपुर, मीरापुर, राजारामपुर, डैबलगढ़, रावली, ब्रह्मपुरी, फतेहपुर बसे हैं। इनमे से राजारामपुर, डैबलगढ़, कोहरपुर, मीरापुर, सीमली, कुंदनपुर, फतेहपुर गांवों से गंगा एकदम सटकर बह रही है। गंगा का पानी एकदम बढ़ जाता है तो इन गांवों के खेत जलमग्न हो जाते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें