पंचायत करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार सरकार ने किसानों की तरफ से आंख मूंद ली हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में कई किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार की संवेदनाएं अब तक नहीं जागी। किसान अपने घर में किसी भी भाजपा नेता व कार्यकर्ता को आमंत्रित नहीं करेंगे। इससे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को उनकी असलियत बताई जाएगी। दिगंबर सिंह ने बताया कि इसके लिए गांव-गांव सभा की जाएंगी। किसानों पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका संदेश भिजवाया जा रहा है।