फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: महिलाओं ने शराबियों को चप्पल लेकर दाैड़ाया, ठेके पर जड़ा ताला, बोलीं-इन्होंने निकलना दुश्वार कर डाला

Tue, 06 Aug 2024 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
विज्ञापन
1 of 4
महिलाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बिजनाैर जनपद के मंडावर में  शराबियों की बदसलूकी और छेड़छाड़ से तंग आकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने देशी शराब की दुकान पर जमकर हंगामा किया। उन्हें किसान यूनियन का भी साथ मिली। आखिरकर महिलाओं और किसानों ने देशी शराब की दुकान पर ताला लगा दिया। उधर, इसी बीच शराब खरीदने पहुंचे एक युवक को महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई करते हुए दौड़ा लिया। ठेके पर दिनभर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

2 of 4
महिलाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों के संग आस पास की महिलाएं शहजादपुर में स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंचीं। जमकर हंगामा किया गया। आरोप था कि शराब की यह दुकान जाहरवीर मंदिर के निकट है। शराब की दुकान पर आए दिन शराब पीने वाले वहां से निकलने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
महिलाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं किसान यूनियन के बैनर तले धरने पर बैठ गईं। साथ ही शराब के ठेके में ताला बंदी कर दी। बताया गया कि यह ठेका ब्रह्मपुरी के नाम से है, जो शहजादपुर में संचालित किया जा रहा है। सूचना पर आबकारी निरीक्षक और थाना मंडावर के दरोगा विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

4 of 4
महिलाओं का हंंगामा - फोटो : अमर उजाला
उनकी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता हुई। निर्णय लिया गया की शराब के ठेके की बिक्री के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। हालांकि तब तक ठेके का ताला नहीं खुलने दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल, कामेंद्र सिंह, पंकज आदि समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें