फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पेट्रोल बम से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, छात्र का हुआ ऐसा हाल, देखने वाले रह गए हैरान

Sat, 10 Dec 2022 06:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
आग से झुलसा छात्र। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्टंटबाजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पेट्रोल बम से स्टंटबाजी करते हुए एक छात्र झुलस गया। इससे उसके साथियों में हड़कंप मच गया।

ये है पूरा मामला
स्कूल से बंक मारकर स्टंट करना कुछ विद्यार्थियों को महंगा पड़ गया। एक-दूसरे पर पेट्रोल बम फेंककर स्टंट करने के दौरान एक छात्र झुलस गया। विद्यार्थियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
स्टंट के दौरान झुलसा छात्र। - फोटो : amar ujala
नांगलसोती के आरबीएस इंटर कॉलेज के कुछ छात्र कई दिनों से स्कूल से छुट्टी मार कर मटरगश्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कॉलेज के छात्र एक जंगल में एक-दूसरे पर पेट्रोल बम फेंक रहे हैं। इस दौरान पेट्रोल बम फेंकते समय एक छात्र के कपड़ों में आग लग गई। वहीं किसी तरह छात्र आग बुझाने में सफल हो जाता है, लेकिन तब तक छात्र की कमर काफी हद तक झुलस जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
छात्र। - फोटो : amar ujala
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद स्टंट कर रहे सभी छात्रों में भगदड़ मच गया। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। 

प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने बताया कि वीडियो में स्टंट कर रहा अभिपुरा निवासी छात्र बीते कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है, जिस करण स्कूल से उसका नाम काट दिया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि वीडियो में दिख रहे अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों के छात्र शिक्षा ग्रहण के लिए घर से आते है, लेकिन कालेज नहीं पहुंचते। ऐसे विद्यार्थियों के परिजनों को सूचना दी गई है, लेकिन किसी छात्र के परिजनों ने विद्यालय आने की जहमत नहीं उठाई। 

4 of 5
छात्र। - फोटो : amar ujala
एक सप्ताह से विद्यालय नहीं आने वाले विद्यार्थियों की सूची बनाई जा रही है और उनके परिजनों संपर्क किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि नोटिस के बाद भी यदि विद्यार्थी कॉलेज नहीं आए तो उनका नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
आरबीएस इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों का पेट्रोल की बोतल से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान कर रही है। नांगलसोती थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा कहना है कि वीडियो के आधार छात्रों की पहचान के लिए स्कूल से संपर्क किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद छात्रों और उनके परिजनों को थाने बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें