एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या में कुख्यात मुनीर को फांसी की सजा हो चुकी है। फिलहाल मुनीर जेल में बंद है, लेकिन गिरफ्तारी से पहले 2016 तक वह लूट और हत्या की कई वारदातों को अंजाम देता रहा। कई वारदातों को अंजाम देने के लिए भी पुलिस से लूटे गए पिस्टल का इस्तेमाल किया।
तंजील अहमद की हत्या के बाद ही मुनीर पुलिस की पकड़ में आया। उसने पूछताछ में कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार थी। बता दें कि अलीगढ़, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर और लखनऊ में उस पर हत्या, लूट, डकैती, चौथ वसूली और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। अलग-अलग जगहों पर कुल 33 मामले दर्ज हैं। जिनमें अकेले 15 मुकदमे सिर्फ अलीगढ़ में ही दर्ज हैं, आठ केस बिजनौर में दर्ज हुए हैं। बाकी दिल्ली और अन्य जगहों पर दर्ज हैं।