फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में छाए पढ़ाई के अनोखे टिप्स: शिक्षिका अल्पना को हर कोई कर रहा सलाम, सोशल मीडिया पर भी कमाया बड़ा नाम

Thu, 21 Apr 2022 08:05 PM IST
कपिल kapil ब्रजवीर चौधरी,संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर में कक्षा में छात्र-छात्रों को पढ़ाती शिक्षिका अल्पना और बीएसए जयकरन यादव। - फोटो : amar ujala
सरकारी स्कूलों में युवा शिक्षकों की भर्ती हुई तो पढ़ाई के तरीके भी बदल गए। बिजनौर में किरतपुर ब्लॉक के सिसौना जट्ट प्राइमरी विद्यालय की सहायक अध्यापिका अल्पना की कल्पना से तैयार पढ़ाई का सूत्र जब ब्लैक बोर्ड तक पहुंचा तो दुनिया सलाम करने लगी। अल्पना ने बच्चों को नए तरीके से पढ़ाते हुए वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर डाले तो भारत, पाकिस्तान, नेपाल, सऊदी अरब, श्रीलंका, फिलीपिंस सहित कई देशों तक ये वीडियो पहुंच गई। एक के बाद एक अल्पना के फॉलोवर बढ़कर 83 हजार तक पहुंच गए। 

शिक्षिका अल्पना ने सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से एक कक्ष में वर्णमाला और शब्द पहचान के चार्ट बना रखे हैं। उनके छात्र शब्द व अक्षर की पहचान ही नहीं किताब भी पढ़ने लगते हैं। गणित में भी छात्र हासिल व जोड़, घटाओं के सवाल करने लगते हैं। वह प्राइमरी वर्ग में नवाचार के साथ पढ़ाने के अलावा चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण बनाए रखती हैं। स्कूल ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनका प्रयास अन्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। अल्पना अपने नवाचार को फेसबुक पेज पर अपलोड करती हैं, उनके लगभग 83000 फॉलोवर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बिजनौर में कक्षा में छात्र-छात्रों को पढ़ाती शिक्षिका अल्पना - फोटो : amar ujala
कहानी व नाटक के माध्यम से कराती हैं याद 
शिक्षिका अल्पना ने बताया कि वह कक्षा के छात्र-छात्राओं को टीएलएम के माध्यम से वर्णमाला, चार्ट आदि से गिनती व अक्षर का ज्ञान कराती हैं। कहानी व नाटक के माध्यम से छात्रों को सरल और रोचक तरीके से कविता पढ़ाती हैं। छात्र अभिनय के साथ रोज कुछ नई चीज सीखते हैं। छात्र भी पढ़ाई में अच्छे हैं। किरतपुर ब्लॉक के वरिष्ठ नवाचारी विज्ञान शिक्षक गुलशन गुप्ता ने सहायक अध्यापिका अल्पना के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके तरीकों को देखकर छात्र बड़े मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। वह सही अर्थों में गुरु का उत्तरदायित्व निभा रही हैं। फेसबुक पर उनके नवाचार के साथ वीडियो को अभिभावक व शिक्षक लाइक कर रहे हैं। उनके कार्य अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जयदीप मलिक - फोटो : amar ujala
जयदीप ने पढ़ाई के साथ खेलों में तरासे विद्यार्थी 
उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुर भोपतपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयदीप मलिक छात्रों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत कर रहे हैं। कक्ष में प्रोजेक्टर से पढ़ाई करा रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षा भी छात्रों को दी जा रही है। इसके लिए विद्यालय में तीन कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परिसर में खेलकूद की विशेष सुविधाओं को जुटाया गया है। इंडोर गेम में टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, आउटडोर गेम में बैडमिंटन, खो खो, कबड्डी, वॉलीबाल, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक इत्यादि हैं। खेल अनुदेशक की देखरेख में विद्यार्थी प्रतिदिन प्रैक्टिस करते हैं। उनके छात्रों ने मंडल स्तर तक मेडल जीते हैं। 

4 of 6
प्रियंका रानी - फोटो : amar ujala
प्रियंका ने मोहल्ला क्लास से जगा रखी शिक्षा की अलख 
प्राथमिक विद्यालय बेगराजपुर की इंचार्ज अध्यापिका प्रियंका रानी ने नवाचार के माध्यम से विद्यालय में शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार किया। इसी का परिणाम है कि चार सालों में छात्र संख्या 76 से बढ़कर 150 कर दी। विद्यालय में जगह कम होने के चलते प्रधान की सहमति से पंचायत भवन के परिसर को प्रार्थना सभा के लिए उपयोग किया जाता है। बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में नाम कमा रहे हैं। वह पढ़ाई के साथ छात्राओं को कला, रंगोली आदि में परिपक्व हैं। छात्राएं भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन, रंगोली, कला आदि में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। कोरोनाकाल में भी वह मोहल्ला कक्षाओं का संचालन कर छात्रों को पढ़ाती रहीं।
विज्ञापन

5 of 6
गुलशन गुप्ता - फोटो : amar ujala
गुलशन गुप्ता की स्मार्ट पाठशाला से स्मार्ट बन रहे छात्र 
जूनियर हाईस्कूल हकीकतपुर प्रयाग के प्रधानाध्यापक गुलशन गुप्ता की नवाचारों, सुंदरीकरण और जनसहयोग से उपलब्ध संसाधनों के संदर्भ में एक विशेष पहचान रखते हैं। विद्यालय में बिना सरकारी मदद के कंप्यूटर क्लासेज संचालन, विद्यालय में कैमरे, स्मार्ट कक्ष, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं है। छात्र रोजाना स्कूल में स्मार्ट यूनिफॉर्म में आते हैं। विद्यालय में कई किलोमीटर दूर के अनेक गांवों के छात्र भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके छात्र विभिन्न विज्ञान कार्यक्रमों में जिले से मंडल स्तर तक का पुरस्कार ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयकरन यादव, बीएसए बिजनौर। - फोटो : amar ujala
सहायक अध्यापिका अल्पना का कार्य प्रशंसनीय है। उनके द्वारा बनाए गए सहायक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) छात्रों के प्रति इच्छा शक्ति व उनको पढ़ाने के प्रति उनकी मेहनत को प्रदर्शित करते हैं। जो भी शिक्षक इस तरह अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता रहा है। जनपद के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी उनसे प्रेरित होकर नवाचार के साथ उत्कृष्ट कार्य करना चाहिए। - जयकरन यादव, बीएसए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें