बिजनौर में गुलदार के लगातार हमलों से नाराज किसानों ने डीएफओ कार्यालय में पशु बांध दिए। भाकियू अराजनैतिक का धरना पांचवें दिन भी जारी है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में वन प्रभाग क्षेत्र में गुलदार के लगातार हमलों से किसानों में भारी रोष है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय पर अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए पशु बांध दिए।
विज्ञापन
2 of 5
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु
- फोटो : अमर उजाला
किसानों का कहना है कि खेतों और गांवों में गुलदार लगातार हमला कर रहे हैं, जिससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि गुलदारों को पकड़ने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु
- फोटो : अमर उजाला
धरना प्रदर्शन का यह सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा। भाकियू (अ) के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह, भोपाल राठी और सुखविंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की मांग है कि बिजनौर को गुलदार मुक्त बनाया जाए और खेतों में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द ही गुलदारों को नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
बिजनौर में किसानों ने डीएफओ कार्यालय में बांधे पशु
- फोटो : अमर उजाला
धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। फिलहाल भाकियू अराजनैतिक का धरना जारी है। किसान कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।