फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी बोले- पहले दंगाई सम्मानित होते थे, आज जब्त होती है संपत्ति, पढ़ें पूरे कार्यक्रम की अहम बातें

Tue, 21 Sep 2021 07:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकारों के तुष्टीकरण की वजह से दंगे होते थे। दंगाइयों को मुख्यमंत्री दरबार में सम्मानित किया जाता था। हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते थे। सरकार के गुंडे-माफिया का कहर जनता पर टूटता था, लेकिन अब बहन-बेटियों की इज्जत और आस्था के साथ कोई खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। दंगा करने, सरकारी व व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि भरपाई करते-करते उनकी सात पीढ़ी निकल जाएंगी।

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में विकास केवल परिवारों तक सीमित रहता था। बेटियों से छेड़छाड़ होती थी और कांवड़ यात्रा तक पर रोक लगा दी जाती थी। जो लोग कहते थे, अयोध्या में कोई पर भी नहीं मार सकता है, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया है। दुनिया का सबसे भव्य और दिव्य मंदिर अयोध्या में बनेगा और उसे कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा तुष्टीकरण की वजह से ही मुजफ्फरनगर दंगा हुआ था। पहले महामारी आने पर बीमारी और भूख से मौत होती थी, लेकिन अब मुफ्त उपचार मिलता है और नि:शुल्क अनाज भी।
विज्ञापन

2 of 9
बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
18 महीने में बनकर तैयार होंगे मेडिकल कॉलेज : सुरेश खन्ना
जनसभा में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले सूबे में चिकित्सा सुविधाएं सीमित थीं। अब प्रदेश में तमाम मेडिकल कॉलेज और दो एम्स बन रहे हैं। ये 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। कोरोना काल में योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए काम की प्रशंसा डब्लूएचओ और केंद्र सरकार ने भी की है। कोरोना अब यूपी में समाप्ति की ओर है। सरकार के उत्साह और व्यवस्था में कोई कमी नहीं है। यूपी में हुए टीकाकरण को पूरी दुनिया ने सराहा है।
विज्ञापन

3 of 9
सीएम योगी की जनसभा में पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala
शहरों में 24 घंटे बिजली, बढ़ा महिला सम्मान: कपिलदेव अग्रवाल
जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले गरीबों के घर में शौचालय तक नहीं थे। बेटी रात को डर की वजह से शौच भी नहीं जा पाती थी। अब गांवों में 18 घंटे, तहसीलों में 20 और शहरों में 24 घंटे बिजली आ रही है। भारत के टुकड़े करने का नारा देने वाले लोग नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्हें कामयाब नहीं होने देना है। 

4 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ का बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
अपराधियों की तबाही आई: अशोक कटारिया
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि जब से योगी सरकार आई है, अपराधियों की तबाही आई है। पहले ईमानदार लोग सिर झुकाकर और गुंडे सिर उठाकर चलते थे लेकिन अब व्यवस्थाएं बदल गईं हैं। अब अपराधियों को जेल और गाड़ी में जाने में डर लग रहा है। दूसरी सरकारों में पुलिस भर्ती की सूची पहले ऊपर से आती थी और 15 से 20 लाख रुपये की रिश्वत ली जाती थी। योगी सरकार में साढ़े चार लाख नौकरी दी गईं लेकिन भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। प्रदेश में चार लाख करोड़ का निवेश आया है। 
विज्ञापन

5 of 9
सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म: ओम कुमार
विधायक ओम कुमार ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो गए हैं। प्रदेश में हर कीमत पर भाजपा की सरकार बनेगी और जिले की सभी सीट भाजपा जीतेगी। 

प्रदेश से भाग गए गुंडे : कमलेश सैनी
विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि प्रदेश में अब मां बहनें सुरक्षित हैं। पहले बहन बेटी घर से बाहर जाती थीं तो चिंता होती थी। अब गुंडे प्रदेश से भाग गए या भूमिगत हो गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
सीएम योगी दौरा। - फोटो : amar ujala
पहले विदेशों पर निर्भर थे, अब देश में बन रही वैक्सीन: अशोक राणा
विधायक अशोक राणा ने कहा कि कोरोना काल में भयंकर बीमारी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने जनता की मदद की। पहले वैक्सीन विदेशों में बनती थी और हमारे देश में दस साल बाद आती। लेकिन अब हमारे देश में दो वैक्सीन बन गई और 76 करोड़ लोगों को लग भी गई है। सपा सरकार में बहन, बेटियों से दुष्कर्म होते थे, अब वे निडर होकर घूम रही हैं। इस बार भाजपा 350 सीट जीतेगी।
विज्ञापन

7 of 9
बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
माफियाओं की संपत्ति पर चल रहे बुलडोजर: भारतेंद्र सिंह
पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि सपा सरकार में अपहरण होने के बाद लाश ही मिलती थी। किसान बेटे को रात में खेत पर भेजते हुए डरता था। मुजफ्फरनगर में सचिन और गौरव की हत्या करने वालों के कपड़ों पर खून के छींटे होने के बाद भी एक मंत्री के फोन पर उन्हें छोड़ दिया गया था। शरीफ बाप को बेटी को स्कूल भेजने में डर लगता था। प्रदेश में गुंडों का नहीं सत्ता और कानून का डर होना चाहिए। पहले मुख्तार अंसारी जेल में बैठकर चुनाव जीत जाता था और अब ऐसे माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहे हैं।

8 of 9
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
धरातल पर उतरी भाजपा की योजनाएं: सुचि मौसम चौधरी
विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही खादर क्षेत्र वालों को पैंटून पुल का तोहफा मिला है। पहली सरकारों के मंत्री वादा करते थे कि हैलीकॉप्टर पैंटून पुल पर उतरेगा, लेकिन उन्होंने जनता का ध्यान नहीं रखा। केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बारे में सोचा। पहली सरकारों में सड़क बनते ही टूट जाती थीं और कहा जाता था कि नमी की वजह से टूटी हैं। भाजपा सरकार में बनीं सड़कें अब तक नहीं टूटी हैं। भाजपा सरकार में महिला सम्मान बढ़ा है। इसका उदाहरण वह खुद हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ का बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, प्रिंस चौधरी, अंकित डोडवाल, लीना सिंघल, तरुण राजपूत, आकाश कर्णवाल, राजीव अग्रवाल, मुकुल रंजन दीक्षित, राजन टंडन, अंकित पवार, मुकुल जटलान, रंजीत चौधरी, मुकुल तोमर, अनीत चौधरी, रवि कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें