फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: इस हालत में मिली थी युवक की लाश, मंगेतर के पिता-भाई और जीजा पर मुकदमा, दर्दनाक है पूरा मामला

Tue, 14 Mar 2023 10:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में शेरकोट थाने के गांव घोसियोवाला के निकट सोमवार को मिले युवक के शव की पहचान अफजलगढ़ थाने के गांव शिवपुरी निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र सैनी पुत्र रामचंद्र सैनी रूप में हुई।

राजेंद्र सैनी की मौत हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसकी मंगेतर के पिता, भाई, जीजा व अन्य व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या की थी।
विज्ञापन

2 of 6
बिजनौर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
वहीं मृतक युवक की बड़ी बहन ने तीन लोगों को नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ शेरकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

3 of 6
बिजनौर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
रेहड़ थाना के गांव कल्लूवाला निवासी गीता ने बताया कि राजेंद्र का नूरपुर थाने के गांव सलामदाबाद निवासी नीरज से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उनके एक रिश्तेदार ने एक वर्ष पूर्व दोनों का रिश्ता करा दिया था। गोद भराई भी हो गई थी। छह माह पहले नीरज के परिजनों ने रिश्ता करने से मना कर दिया।

4 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वहीं 12 मार्च को नूरपुर थाने के गांव गांवड़ी पनियाला निवासी नीरज का जीजा प्रेम सिंह, गांव सलामदाबाद निवासी पिता जयराम रिश्ता तोड़ गोद भराई के सामान को ले गए थे। उसके बाद से ही राजेंद्र नजर नहीं आया। शेरकोट निवासी उनके जीजा रोहताश सिंह ने राजेंद्र का शव शेरकोट के घोसियोवाला के पास पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 6
बिजनौर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि उसके भाई की प्रेम सिंह पुत्र नेतराम गांवड़ी पनियाला नूरपुर, जयराम पुत्र डालू व मनोज पुत्र जयराम सलामदाबाद नूरपुर ने अपने साथी के साथ मिलकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गीता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम सिंह, जयराम सिंह, मनोज को नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें