फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, धमाके में मजदूर की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

Tue, 16 Dec 2025 03:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के जलालाबाद क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्टरी में गंधक-पोटाश छानते समय हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना भीषण था कि मजदूर का सिर धड़ से अलग हो गया।

विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। जलालाबाद-कोतवाली नहर पटरी बाईपास मार्ग पर स्थित शिफा फायर वर्क्स फैक्टरी में आम के पेड़ के नीचे गंधक-पोटाश छानते समय अचानक तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
बिजनौर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
मजदूर का सिर धड़ से अलग, शरीर के टुकड़े बिखरे
विस्फोट की चपेट में आकर पाडला बिजनौर निवासी सुधीर कुमार (35) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि मजदूर का सिर और ऊपरी धड़ शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा। दांत और शरीर के हिस्से घटनास्थल पर दूर-दूर तक बिखर गए।
विज्ञापन

3 of 5
बिजनौर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
40 से अधिक मजदूर कर रहे थे काम, मची भगदड़
हादसे के समय फैक्टरी में कुछ दूरी पर करीब 40 मजदूर, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, काम कर रहे थे। विस्फोट होते ही फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि अन्य मजदूर सुरक्षित बच गए।

4 of 5
बिजनौर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन मौके पर, शव कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा मानकों की जांच शुरू
प्रशासन ने फैक्टरी में सुरक्षा इंतजामों की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों को लेकर जांच की जा रही है और फैक्टरी प्रबंधन से पूछताछ भी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें