गांव किशनपुर में भूदेव सिंह की पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ आग गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
नहटौर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर स्थित पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज करीब दस किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
विज्ञापन
2 of 6
फैक्टरी से निकलता धुआं।
- फोटो : अमर उजाला
अचानक हुए धमाके से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फैक्ट्री के आसपास धुएं का गुबार उठता देखा गया।
विज्ञापन
3 of 6
फैक्टरी के बाहर खड़ी दमकल की गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। नहटौर पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
4 of 6
घायल युवक से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया क घटना रविवार सवेरे 7:30 बजे के आसपास की है। दो-तीन आदमियों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
5 of 6
अस्पताल में भर्ती झुलसा युवक आशीष।
- फोटो : अमर उजाला
पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस सीकरी बुजुर्ग निवासी भूदेव सिंह के नाम है। आशीष समेत कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मौके पर जमा ग्रामीण ओर दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
तीन मजदूर हुए घायल
गांव सीकरी खुर्द के जंगल स्थित पटाखा फैक्टरी में बारूद में घर्षण होने के कारण तेज धमाका होने के बाद आग लगी। फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक आशीष व बालेश निवासी किशनपुर भोगन तथा अरुण निवासी सीकरी खुर्द झुलस गए। वहीं फैक्टरी की टीन शेड के परखचे उड़कर आसपास के खेतों में जा गिरे। मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। एसडीएम धामपुर व एएसपी पूर्वी ने आकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।