फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्याओं से आतंक फैलाने वाला आदित्य कौन, अब खुले ऐसे खौफनाक राज, अफसर भी रह गए हैरान

Wed, 24 Aug 2022 11:29 PM IST
कपिल kapil अचल चौधरी/धर्मेंद्र भुईयाद, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala
नौ साल में आदित्य पर 41 मुकदमे दर्ज हुए। बिजनौर के स्योहारा थाने में पंजीकृत गैंग डी-27 का सरगना भी आदित्य राणा है। आदित्य राणा साल 2013 में हत्या में पहली बार जेल गया, इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपराध की दुनिया में कुख्यात हो गया। उसने अपने ही गांव में दो भाइयों की एक साल के भीतर ही हत्या कर सनसनी फैला दी थी।

स्योहारा थाना क्षेत्र के कासमाबाद में 11 दिसंबर 2013 को धर्मवीर की हत्या की हुई थी। जिसमें आदित्य समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। उस वक्त आदित्य का सीआरपीएफ में चयन हो गया था, लेकिन हत्याकांड में नाम आने के बाद वह ट्रेनिंग पर नहीं जा सका। आदित्य अपने कॉलेज का धावक भी रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala
इस हत्याकांड के बाद आदित्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपराध की दलदल में धंसता चला गया। जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में आतंक का पर्याय बने आदित्य राणा पर विभिन्न थानों ने 41 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
जिसमें हत्या, लूट, हमला गैंगस्टर, डकैती आदि के केस हैं। आदित्य राणा पर स्योहारा थाने में 12, हल्दौर थाने में तीन, धामपुर में तीन, मंडावली में दो, नूरपुर में एक, हीमपुर दीपा में दो, शिवालाकलां में पांच, चांदपुर में तीन, नगीना में एक, कोतवाली देहात में एक आदि समेत हत्या, गैंगस्टर, चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में 41 मुकदमे दर्ज हैं। स्योहारा थाने में आदित्य गैंग का डी-27 के नाम से गैंग रजिस्टर्ड है। जिसमें आदित्य को गैंग का सरगना व थाना स्योहारा के गांव चंचलपुर निवासी विशाल व स्वाहेड़ी निवासी रोहित को सक्रिय सदस्य बनाया था।

4 of 6
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला
दो भाइयों की हत्या कर फैला दी थी सनसनी
गांव में अपने ही पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों को एक साल में मौत के घाट उतारने के बाद आदित्य जिले की पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था। उसके बाद एक के बाद एक अपराध कर आदित्य जरायम की दुनिया का बादशाह बना। थाना क्षेत्र के गांव राणा नंगला निवासी आदित्य राणा पुत्र राजपाल सिंह ने अपराध की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की दौड़ में एक के बाद एक अपराध करता चला गया। 
विज्ञापन

5 of 6
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
आदित्य स्योहारा क्षेत्र में सुर्खियों तब आया जब उसने पुलिस मुखबिर के शक में 14 अक्तूबर 2017 में मुकेश पुत्र नत्थू सिंह की गांव के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आदित्य को काफी तलाश किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस को चमका देकर 10 जनवरी 2018 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala
आदित्य ने मुकेश हत्याकांड की पैरवी कर रहे मुकेश के छोटे भाई राकेश की 27 सितंबर 2018 की शाम को गांव से मात्र तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित गांव बेरखेड़ा में ताबड़तोड़ गोली बरसा कर हत्या कर दी थी। राकेश की पत्नी ममतेश की तहरीर पर आदित्य सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आदित्य जेल में ही बंद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें