फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ: कुख्यात आदित्य राणा के गांव में पसरा सन्नाटा, भारी पुलिसफोर्स तैनात, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है सरगना

Wed, 24 Aug 2022 09:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जिले में कुख्यात बदमाश रहा आदित्य राणा पुलिस की कस्टडी से शाहजहांपुर में फरार हो गया। आदित्य के फरार होने के बाद बिजनौर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। वहीं आदित्य के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, जिले के बॉर्डर पर निगाह रखने के साथ-साथ छह टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है। लखनऊ जेल में बंद आदित्य राणा को बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था, लेकिन वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।

आदित्य के फरार होने की सूचना मिलते ही बुधवार सवेरे से ही बिजनौर में अलर्ट कर दिया गया। एसपी दिनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। डायल-112 की गाड़ियों को भी जेड मिशन पर रखा गया है। आदित्य के गांव राणा नंगला के आसपास भी पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala
बता दें कि मंगलवार रात शाहजहांपुर में हरदोई मोड़ पर रेड चिली ढाबे से आदित्य राणा उस वक्त फरार हो गया, जब उसे पेशी पर लाने वाले तीन पुलिसकर्मी खाना खाने के लिए रुके थे। 
विज्ञापन

3 of 8
आदित्य राणाष - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि आदित्य शौचालय गया और दीवार फांद कर भाग निकला। लखनऊ जेल से उसे मंगलवार को ही बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। बिजनौर से लखनऊ लौटते हुए वह शाहजहांपुर में फरार हुआ। आदित्य स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राणा नंगला का रहने वाला है। आदित्य राणा पर गांव के ही दो भाइयों की हत्या समेत अन्य हत्याओं के तीन केस दर्ज हैं। उसकी फरारी के बाद बिजनौर पुलिस सतर्क हो गई है। एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की छह टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है। 

4 of 8
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala
एक लाख रुपये इनामी रहा है आदित्य
साल 2017 में बिजनौर के थाना शिवाला कलां में जानलेवा हमला और मारपीट का केस आदित्य के खिलाफ दर्ज हुआ था। मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में उसकी पेशी थी। उसे लखनऊ जेल से पेशी पर लाया गया था। एक लाख के रुपये के इनामी रहे आदित्य ने पुलिस की टीमों को चकमा देकर 10 जनवरी 2018 को बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। करीब एक साल तक बिजनौर जेल में रखने के बाद उसे फरवरी 2019 में मेरठ जेल में शिफ्ट किया गया था। मेरठ के बाद वह सीतापुर और शाहजहांपुर की जेल में भी रहा। अब फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। 
विज्ञापन

5 of 8
आदित्य के गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
कस्टडी से पहले भी हो चुका था फरार 
कुख्यात आदित्य को पुलिस की कस्टडी से फरार होने का पुराना अनुभव है। अगस्त 2017 में मुरादाबाद पुलिस की कस्टडी से भी पेशी के दौरान फरार हुआ था। फरार होने के बाद गांव के ही मुकेश की 14 अक्तूबर को मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आदित्य पुलिस की घेराबंदी से चार बार फायरिंग कर फरार हो चुका था।
विज्ञापन

6 of 8
गांव में फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
आदित्य का खौफ, गांव में पुलिस बल तैनात 
कुख्यात आदित्य राणा की पुलिस कस्टडी से फरार होने पर उसके गांव राणा नंगला में सन्नाटा पसरा गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंगलवार रात जैसे ही पुलिस को आदित्य राणा की फरारी की सूचना मिली वैसे ही जिले की पुलिस हरकत में आ गई। आदित्य के गांव राणा नगला में किसी भी अनहोनी के होने की आशंका के चलते पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने गांव निवासी मृतक मुकेश व राकेश के परिजनों की सुरक्षा को लेकर उनके घर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। 
विज्ञापन

7 of 8
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को अंदेशा है कि आदित्य, मृतक मुकेश व राकेश के परिजनों पर हमला करने के लिए गांव राणा नंगला पहुंच सकता है। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि आदित्य के फरार होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
आदित्य राणा का लंबा आपराधिक इतिहास है। इसका लूट और हत्या करने का गैंग है, जो रजिस्टर्ड है। आदित्य के भाग जाने के बाद पुलिस सतर्क है। उन लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जो आदित्य के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में वादी या गवाह हैं। शाहजहांपुर पुलिस के साथ तालमेल कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। छह टीमों को लगाया गया है। - दिनेश सिंह, एसपी बिजनौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें