फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांप उठा कलेजा: मौत की आखिरी सांस तक छह माह की बेटी को सीने से लगाए रही मां, शव देख रो पड़े लोग

Fri, 15 May 2026 10:35 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही में मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। सुरियावां कोतवाली के खरगसेनपट्टी की घटना, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने लोगों को हिलाकर रख दिया।  
विज्ञापन
1 of 5
पेड़ गिरने से गई चार लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
भदोही में बुधवार को आए तूफान ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। सबसे दर्दनाक हादसा सुरियावां कोतवाली के खरगसेनपट्टी में हुआ। यहां नीम का पेड़ गिरने से मकान के मलबे में दबकर अशोक गौतम की पत्नी सुधा (30), बेटी आरूही (4), जूही (6 माह) और बेटे आदर्श (8) की मौत हो गई। जूही को सीने में लगाए सुधा का शव मलबे से निकाला गया तो लोगों का कलेजा कांप उठा। सुधा ने आखिरी समय तक अपनी बेटी को सीने से लगाए रखा।
विज्ञापन

2 of 5
पेड़ गिरने से गई चार लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
सुधा की देवरानी दुर्गा ने बताया कि वह अपने बच्चे को दवा दिलाने के लिए मायके भदोही के पकरी गई थी। वह लौटने वाली थी कि तूफान आ गया। वह वहीं पर रुक गई। दुर्गा ने बताया कि तूफान जैसे ही रुका, वह घर आ गई। इसी बीच यहां घटना हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद मौके पर जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रधानपति फूल चंद गाैतम, पड़ोसी प्रदीप गौतम और रामजीत यादव ने बताया कि जब तूफान आया तो हर कोई अपने अपने घरों की तरफ दौड़ पड़ा। सुधा भी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर पहुंच गईं। इस बीच हवा के तेज झोंके में नीम का पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे मलबे के नीचे सुधा के अलावा उनकी बेटी आरूही, जूही और बेटे आदर्श दब गए। दुर्गा ने बताया कि सुधा के पति अशोक अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए मुंबई में काम करते हैं। हादसे की खबर के बाद वह शुक्रवार को लौटेंगे।

4 of 5
घटना के बाद मौके पर जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले बजी थी शहनाई, देवरानी-जेठानी की मौत से मातम
औराई कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में बुधवार को आई आंधी से चार महिलाओं की मौत होने से मातम छाया हुआ है। औराई के सरौली उगापुर में 12 मई को कमला शंकर के बेटे भरत की शादी थी। 13 मई को बहू घर आई, लेकिन शाम ढलते-ढलते ऐसा तूफान आया कि परिवार की जेठानी लालती और देवरानी गीता देवी को तूफान ने अपनी चपेट में ले लिया। ये सभी चौथी का रस्म निभाने के लिए दूल्हे भरत के साथ एक पूजा स्थल पर पहुंची थीं। घटना में भरत की मौसी भईसहवां पिपरगांव निवासी राजकुमारी की भी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेड़ गिरने से गई चार लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला

अधिकारी बोले
जिले में मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट बनाई जा रही है। जो जन-धन की हानि हुई है, इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। -शैलेश कुमार, जिलाधिकारी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें