उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नेपाली प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव एक साथ बुधवार की सुबह पेड़ से लटकते मिले। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पेड़ से उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी स्थित दीप कारपेट के कालीन कंपनी के अहाते में स्थित पेड़ पर नेपाली प्रेमी युगल फांसी के फंदे पर झूलते मिले। सोनखरी गांव में कालीन कारखाना स्थित है, जहां नॉटेड गलीचे का काम चलता है। इसमें बड़ी संख्या में नेपाल के लोग काम करते हैं। देखें अगली स्लाइ्डस...।