फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर: 48 घंटे से ज्यादा 150 गांव अंधेरे में, बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल; मोबाइल-लैपटाॅप भी हुए बंद

Sat, 16 May 2026 05:44 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Fury of Storm in UP: ज्ञानपुर जिले में तेज आंधी के 48 घंटे बाद भी 150 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। पोल और तार टूटने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और गर्मी-उमस में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाराज ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे। बिजली विभाग ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
1 of 10
आंधी से बीच रास्ते में गिरा विशालकाय पेड़। - फोटो : संवाद
UP Weather Alert: ज्ञानपुर जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी 150 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

2 of 10
रास्ते में गिरा बिजली का खंभा। - फोटो : संवाद
बुधवार शाम करीब पांच बजे 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने जिले में व्यापक नुकसान पहुंचाया। गांव से लेकर शहर तक बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए, जबकि 33 हजार, 11 हजार और 440 वोल्ट लाइन के 60 से 70 विद्युत पोल उखड़ गए। इसके चलते पूरे जिले में करीब 24 घंटे तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

3 of 10
गिरा शादी में लगा टेंट हाउस। - फोटो : संवाद
ज्ञानपुर मुख्यालय समेत कुछ शहरी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों के कई फीडरों में शुक्रवार शाम तक भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बिजली न होने से इनवर्टर और बैटरियां जवाब दे चुकी हैं। रात में अंधेरा, मच्छरों का प्रकोप और उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

4 of 10
आंधी से गिरा पेड़, बाधित हुआ मार्ग। - फोटो : संवाद
बभनौटी उपकेंद्र से जुड़े करीब 30 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। सरोई, दुलमदासपुर, बनकट, प्रजापतिपुर, रामपुर, जयरामपुर, मुड़ियापुर, झिंगुरपुर, उचेठा, बढ़ौना, खेतलपुर, वाणी, बीसापुर और दत्तीपुर समेत कई गांव प्रभावित हैं। डीघ क्षेत्र के कौलापुर, सुजातपुर और बिहरोजपुर समेत लगभग 32 गांवों में भी आपूर्ति ठप है। 
विज्ञापन

5 of 10
आंधी ऐसी कि दोहर गए सोलर पैनल। - फोटो : अमर उजाला
खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने के कारण जल्द बहाली की संभावना कम दिख रही है। मिश्राईनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अर्जुनपुर, भौथर, गौरा, गंगारामपुर, रामनगर, भागीरथीपुर, हरदुआ, कुढ़वा, नवलपुर, भानीपुर, प्रयागपुर और भंडा समेत करीब 40 गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी है। सीतामढ़ी उपकेंद्र के बारीपुर और सीतामढ़ी फीडर की आपूर्ति शुरू हो गई है, लेकिन इटहरा फीडर अब भी बंद है, जिससे 30 से अधिक गांव प्रभावित हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
तेज आंधी से जमीन से उखड़ गया सोलर ऊर्जा का पैनल। - फोटो : अमर उजाला
वहीं सुरियावां उपकेंद्र क्षेत्र के चक बनवारी, सांडा, बीसापुर, बलीपुर, मर्दन शाहपुर, बहुता, अभियां, महुआपुर, चकिया, कौड़र और बिहियापुर गांवों में पोल और तार टूटने से बिजली बहाल नहीं हो सकी है। बहुता चकडाही गांव के पास सुरियावां मार्ग पर पीपल का विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया है। 
विज्ञापन

7 of 10
सड़क किनारे की दुकानें हुईं तहस-नहस। - फोटो : संवाद
कई अन्य ग्रामीण मार्ग भी अब तक बाधित हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। जेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी में 150 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हैं और एक-दो दिनों में सभी गांवों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

8 of 10
पेड़ गिरने से भैंस हुई जख्मी। - फोटो : संवाद
बिजली बहाली न होने पर उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीण
करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को मिश्राईनपुर फीडर उपकेंद्र पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल, कृषि कार्य और घरेलू गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण राजू पांडे, गुलाबचंद पाठक, पप्पू पाठक, मनीष और राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपकेंद्र पहुंचे। एसडीओ राजेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
  • दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। रात में मच्छरों के कारण नींद नहीं आ पाती। - त्रिलोकीनाथ बिंद, गंगारामपुर
  • बिजली कटौती से दिनचर्या प्रभावित हो गई है। गर्मी और उमस में रात को नींद नहीं आती। पानी की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। - संदीप कुमार, अर्जुनपुर
  • अछवर फीडर से 48 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। इससे पानी के लिए दिक्कत हो रही है। गर्मी और उमस के कारण बच्चे परेशान हो रहे हैं। - कोको दूबे, लखनों
  • दो दिनों से बिजली नहीं आ रही है। जिससे दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है। इनवर्टर भी जवाब दे चुका है। - अनिल दूबे, लखनो
विज्ञापन

10 of 10
बिजली का पोल गिरने से बाधित हुआ मार्ग। - फोटो : संवाद
13 मई को आई आंधी के कारण कई खंभे और तार गिर गए हैं। बिजली निगम के कर्मचारी लगातार पेट्रोलिंग कर व्यवस्था को सही कर रहे हैं। अधिकतर उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू हो गई है। जिन गांव में खंभे टूटे हैं वहां भी सही कराया जा रहा है। जल्द ही सभी स्थानों पर आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें