फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्कूल में कत्ल और सुसाइड: 'मेरे नसीब की बारिशें किसी और की छत पर बरस...', शिक्षिका को मारा, फिर दी जान

Tue, 22 Sep 2026 10:50 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में युवक ने सोमवार को स्कूल में घुसकर शिक्षिका को गोलियों से भून दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ब्रेकअप से नाराज था। युवक दो असलहे और पांच कारतूस लेकर आया था। 400 से अधिक मासूम और स्टाफ घंटेभर तक दहशत में रहे।
विज्ञापन
1 of 9
lakhimpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के लखीमपुर खीरी के कलक्ट्रेट के निकट शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेस एकेडमी में सोमवार पूर्वाह्न 11:10 बजे घुसे युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक-एक कर चार गोलियां तड़तड़ाईं तो स्कूल में दहशत फैल गई। स्टाफ ने 400 से अधिक बच्चों को कमरों में सुरक्षित किया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का शिक्षिका से प्रेम प्रसंग था। इधर, कुछ दिनों से शिक्षिका ब्रेकअप करना चाहती थी। वह नहीं मानी तो युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। 
विज्ञापन

2 of 9
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल में सोमवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) शिक्षिका मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निशात फातिमा (26) से मिलने की बात कहकर परिसर में दाखिल हुआ। 
विज्ञापन

3 of 9
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने कुछ देर बातचीत की, फिर वे पहली मंजिल पर सीनियर केजी कक्षा के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान अचानक सऊद ने 315 बोर के तमंचे से शिक्षिका पर फायर झोंक दिया। शिक्षिका बचाव में भागी तो युवक ने उस पर दो और गोलियां दाग दीं। 

4 of 9
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली, जो आर पार हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो तमंचे, एक कारतूस और चार खोखे मिले हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 9
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे आशंका जताई जा रही है कि दो असलहे और पांच कारतूस लेकर आया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी व कय्यूम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

6 of 9
सिक्षिका निशात और आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरे नसीब की बारिशें किसी और की छत पर बरस गईं...
निशात की नाराजगी की वजह से सऊद तनाव में था। एक स्टेटस में लिखा- मेरे नसीब की बारिशें किसी और की छत पर बरस गईं...। वारदात से पहले उसने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था-मेरे मरने के बाद नहीं लगाएं कोई फोटो। इसको लेकर उसके दोस्त भी उसे समझाते थे। माना जा रहा है कि यही मनमुटाव हत्या और आत्महत्या का मुख्य कारण बना।

 
विज्ञापन

7 of 9
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस इन पोस्ट की तारीख, समय और संदर्भ को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका सोमवार की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं।

8 of 9
सिक्षिका निशात की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले सऊद के मकान में किराये पर रहता था निशात का परिवार 
कई साल पहले निशात का परिवार सऊद के नौरंगाबाद स्थित घर में किराए पर रहता था। बाद में वे लोग अपने मकान में शिफ्ट हो गए थे। किराए पर रहने के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन

9 of 9
आरोपी मोहम्मद सऊद अंसारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉल डिटेल से स्पष्ट होगा मामला
सऊद ने शिक्षिका निशात को धमकी दी थी। निशात ने इस बारे में मां को जानकारी दी और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच के करीबी रिश्तों को देखते हुए निशात की मां ने उसे शिकायत करने से मना करते हुए सऊद के पिता को कॉल कर पूरी बात बताई थी। कुछ दिनों से शिक्षिका सऊद से बात नहीं कर रही थी। इसी से नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया। परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। दोनों की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इससे काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें