फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: योगमय हुआ बरेली, मंत्री-अफसरों के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास; देखें तस्वीरें

Sun, 21 Jun 2026 12:51 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली योगमय हो गया। मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ शहरवासियों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
1 of 6
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंत्री और अफसरों ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा मैदान योग साधकों से भर गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन

2 of 6
Yoga Day 2026 - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 
सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने किया योग 
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी समेत जिले के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने योगाचार्यों के निर्देशन में योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने की अपील की।

4 of 6
गांधी उद्यान में योग करते महापौर, नगर आयुक्त व अन्य - फोटो : अमर उजाला
अन्य स्थानों पर भी योग कार्यक्रम
स्पोर्ट्स स्टेडियम के अलावा गांधी उद्यान और कैंट स्थित साईं स्टेडियम में भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए। इन स्थानों पर भी शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर योग किया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
साईं स्टेडियम में योग करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
जिले के तहसील मुख्यालयों और ब्लॉक स्तर पर भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने अपने घरों की छतों और पार्कों में भी योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शीशगड़ में योग करते लोग। - फोटो : संवाद
नवाबगंज नगर व देहात क्षेत्र में जगह-जगह योग दिवस मनाया गया। सैकड़ों लोगों ने योग किया। उधर, शीशगढ़ कस्बा में भी योग कार्यक्रम हुए। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर योग किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें