यूपी के बरेली जिले में अवैध संबंधों की भेंट एक और पति चढ़ गया। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 10 सितंबर को पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस दौरान प्रेमी भाग गया, लेकिन पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इस पर पत्नी ने प्रेमी के साथ पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 11 सितंबर की रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक और पति की हत्या का मामला सामने आया है। बरेली के भुता थाना इलाके के गांव फैजनगर में नरगिस नाम की महिला ने अपने प्रेमी रियाज उर्फ राजा के साथ मिलकर पति पप्पू की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने सातवें दिन सड़ा-गला शव बरामद किया है। आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। सोते वक्त नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। मृतक के भाई बुंदन ने नरगिस और रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
2 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मूल रूप से भमोरा थाने के गांव बल्लिया निवासी पप्पू अपनी पत्नी नरगिस और तीन बेटे व तीन बेटियों के साथ फैजनगर में आकर बस गया था। पूछताछ में सामने आया कि रियाज का पप्पू के घर आना-जाना था। तीन-चार साल पहले रियाज और पप्पू की पत्नी नरगिस के बीच प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
3 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 सितंबर को पप्पू ने नरगिस और राजा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस दौरान रियाज तो वहां से भाग गया, लेकिन पप्पू ने नरगिस की पिटाई कर दी। इसके बाद नरगिस ने रियाज के साथ मिलकर पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
4 of 13
आरोपी पत्नी नरगिस का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नरगिस ने पति के पैर पकड़े, रियाज ने रस्सी से घोंटा गला
11 सितंबर की रात नरगिस ने रियाज को बुलाया। पप्पू सो रहा था। नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़ लिए और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास ले गया और झाड़ियों में फेंक दिया।
15 सितंबर को नरगिस और रियाज ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद नरगिस और रियाज के बीच विवाद होने पर जब नरगिस ने रियाज के खिलाफ हत्या की तहरीर दी तो पुलिस को शक हुआ।
सख्ती से पूछताछ पर दोनों ने सच उगल दिया। आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार को सातवें दिन शव बरामद कर लिया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
7 of 13
घटनास्थल पर ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नरगिस और रियाज से अलग-अलग पूछताछ में खुला हत्या का राज
बरेली में पप्पू की हत्या और शव ठिकाने लगाने के बाद नरगिस और रियाज ने गांव के लोगों के साथ पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन दोनों कामयाब नहीं हुए। शक होने पर पुलिस ने दोनों से सख्ती के साथ अलग-अलग पूछताछ की तो पप्पू की हत्या का राज खुल गया।
8 of 13
घटनास्थल पर ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नरगिस इससे पहले भी अपने प्रेमी रियाज के साथ मिलकर पप्पू की हत्या की योजना बना चुकी थी, लेकिन 10 सितंबर को पप्पू ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में साथ देख लिया तो दोनों ने पप्पू को ठिकाने लगाने की ठान ली।
9 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नरगिस और रियाज ने 11 सितंबर की रात ही पप्पू की हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगा दिया। अगले दो-तीन दिन बाद गांव में पप्पू के न दिखने की चर्चा होने लगी तो नरगिस लोगों से बहाने बनाकर पप्पू के काम से बाहर जाने की बात कहने लगी। गांव के लोगों और पड़ोसियों को भी शक होने लगा तो वे बार-बार नरगिस से पप्पू के बारे में पूछने लगे।
10 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर नरगिस ने 15 सितंबर को भुता थाने में पप्पू की गुमशुदगी दर्ज करा दी। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पप्पू की तलाश के दौरान कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए। नरगिस और रियाज के बीच संबंधों की बात भी सामने आई।
11 of 13
पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस उस दिशा में काम करती उससे पहले ही नरगिस ने 16 सितंबर को थाने में एक और तहरीर दी। इसमें पप्पू की हत्या की बात कहते हुए रियाज पर शक जताया गया। इसके बाद पुलिस का शक रियाज और नरगिस पर गहरा गया। रियाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
12 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में रियाज ने नरगिस के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि 10 सितंबर को पप्पू ने दोनों को साथ देख लिया था। इसके बाद उसने नरगिस के कहने पर पप्पू की हत्या की और शव भी ठिकाने लगाया।