फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में पांच लोगों की मौत: तूफान ने मचाया कोहराम, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मकान; तबाही की तस्वीरें

Fri, 31 May 2024 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 11
आंधी-तूफान से हुई तबाही - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले में बृहस्पतिवार को देर शाम आई आंधी रात 9:00 बजे तूफान में बदल गई। इस दौरान कच्चे मकान के साथ पक्की दीवारों भी गिर गईं। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बिजली के खंभे गिरने से शहर की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। आंधी-तूफान से शहर से लेकर देहात तक बड़ा नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से कई जगह आवागमन ठप रहा तो वहीं छप्पर और टीनशेड घर, पक्की चारदीवारी गिरने से लोगों को खुले आसमान में रात गुजरनी पड़ी। वहीं बेहजम क्षेत्र के रुकनापुर विकास खंड में आंधी से शमशान घाट की टीनशेड उड़ गई। जिले में आंधी-तूफान के बाद करीब नौ बजे तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अधीनस्थ अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
फूलबेहड़ क्षेत्र के अंदेश नगर के पास तूफान के चलते एक पेड़ कार पर गिर गया। हादसे में कार चला रहे घनश्याम गिरि निवासी दरेरी (निघासन) की मौत हो गई। वह पत्नी और बच्चों के साथ कार से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को हटवाकर कार निकाली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल महिला और उसके दो बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

3 of 11
पेड़ के नीचे दबा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद क्षेत्र के गांव इमलिया में रात आठ बजे आई आंधी के दौरान गांव में नीम का पेड़ गिर गया। इसके दबने से गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार की मौत हो गई। 

4 of 11
तूफान ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
फरधान थाना क्षेत्र के गांव लोन पुरवा में तूफान के दौरान पक्की दीवार गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

5 of 11
आंधी से दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
गोला थाना क्षेत्र के गांव विलासपुर ग्राम पंचायत तेंदुआ में तेज आंधी आने से पक्की दीवार गिरने से 75 वर्षीय फूलमती पत्नी शिवराम की मौके पर मौत हो गई। हैदराबाद क्षेत्र के गांव बेलवा में भी हादसा हुआ है। यहां आंधी तूफान के कारण दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर 36 वर्षीय विकास की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

6 of 11
साइन बोर्ड गिरने से बंद हुआ रास्ता - फोटो : अमर उजाला
गोला मार्ग पर लालपुर बैरियर के पास बड़ा साइन बोर्ड गिरने से आवागमन बाधित हो गया। शुक्रवार सुबह तक रास्ता नहीं खुलने की वजह से लोग परेशान रहे। बांकेगंज क्षेत्र के पहाड़नगर गांव में आंधी से निर्माणाधीन ओवरहेड का टीन का टैंक ग्रामीण रामेश्वर के मकान पर जा गिरा, जिससे दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

7 of 11
मकान पर गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
फरधान कस्बे में आंधी के दौरान कुलवंत सिंह के मकान पर दो पेड़ गिरे, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एक कार भी नीचे दब गई। 

8 of 11
कोल्ड स्टोरेज की टीनशेड गिरी - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर रोड कुनौठिया स्थित कोल्ड स्टोर की आंधी तूफान से टीन की छत गिर गई। महेवागंज इलाके में घर दुकानों के आगे पड़ी टीनशेड उड़ जाने से नुकसान हुआ है।

9 of 11
मोहम्मदी मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत बस्ती मार्ग पर रात में तेज आंधी तूफान के चलते कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे लखीमपुर से मोहम्मदी को जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। 

10 of 11
आंधी-बारिश से हुआ काफी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
खीरी में आंधी बारिश के दौरान तीन मकानों की दीवारें गिर गईं। बागों में आम के सैकड़ों पेड़ में गिरने से आम की फसल बर्बाद हो गई। बिजली के खंभे भी गिरे हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
आंधी से कच्चा मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रोशन नगर में आंधी के दौरान एक मकान भरभराकर गिर गया। जिससे मलबे में दबकर फखरुद्दीन (35 वर्ष), उनकी पत्नी नसीमबानो (30 वर्ष),  बेटा सलमान (5 वर्ष) और अरमान (6 माह) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें