फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज, लहराया अजहरी परचम, आज अदा होगी कुल की रस्म

Mon, 05 May 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया का रविवार को परचम कुशाई की रस्म से आगाज हुआ। इस दौरान सौदागरान स्थित दरगाह शरीफ और आसपास का इलाका इत्र और फूलों की खुशबू से महक उठा। उर्स में देश-विदेश से हजारों जायरीन आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जमीअतुर्रजा परिसर स्थित मस्जिद पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सुन्नी बरेलवी मुसलमानों के मजहबी रहनुमा ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) के दो दिवसीय उर्स का रविवार को परचम कुशाई की रस्म से आगाज हुआ। इस दौरान सौदागरान स्थित दरगाह शरीफ और आसपास का इलाका इत्र और फूलों  की खुशबू से महक उठा। अकीदतमंद चादरों के जुलूस के साथ अलग-अलग इलाकों से टोलियों में पहुंचे। नारों से गलियां गुलजार रहीं। जायरीन की आमद से दरगाह के आस-पास स्थित गेस्ट हाउस, मदरसे, मेहमानखाने भर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- अब पानी से दौड़ेगी ट्रेन: 250ML पानी से 50मीटर की दूरी होगी तय, कॉलेज के छात्रों ने तैयार की इंडियन वाटर ट्रेन
विज्ञापन

2 of 5
मथुरापुर स्थित मदरसे का गेट - फोटो : अमर उजाला
दरगाह आला हजरत स्थित खानकाह ताजुश्शरिया पर काजी-ए-हिंदुस्तान व सज्जादानशीन मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में सुबह कुरानख्वानी हुई। दोपहर में शहर के अलग-अलग इलाकों से परचम और चादरों के जुलूस पहुंचने शुरू हुए।
विज्ञापन

3 of 5
Urs-e-Tajushsharia - फोटो : अमर उजाला
परचम का प्रमुख जुलूस जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खां की अगुवाई में शाहबाद स्थित सैयद कैफी के निवास से शुरू हुआ। आजम नगर से मोहम्मद साजिद व सैलानी से समरान खान के निवास से भी जुलूस निकाला गया। रास्ते में जगह-जगह इन जुलूसों का इस्तकबाल किया गया।

4 of 5
Urs-e-Tajushsharia - फोटो : अमर उजाला
परचम के दरगाह पहुंचने पर काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां ने देश-विदेश से आए उलमा व जायरीन की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म अदा की। उर्स की व्यवस्था में मोईन खान, अब्दुल्ला रजा खान, मौलाना शम्स, हाफिज इकराम रजा, शमीम अहमद, कौसर अली का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरापुर स्थित मदरसा - फोटो : अमर उजाला
आज अदा होगी कुल की रस्म
उर्स-ए-ताजुश्शरिया में सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे दरगाह ताजुशरिया पर कुरानख्वानी व नात मनकबत की महफिल होगी। सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर मुफस्सिर-ए-आजम (जिलानी मियां) का कुल होगा। सीबीगंज स्थित मदरसा जामियतुर्रजा में दोपहर दो बजे देश-विदेश से आए उलमा की तकरीर होगी। शाम 07 बजकर 14 मिनट पर ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां का कुल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें