फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन के साथ चढ़ा था दरिंदा, गेट पर अकेली देख किशोरी को लेकर कूदा; स्टेशन के पास हुई दरिंदगी की फुल स्टोरी

Sat, 29 Mar 2025 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन पर एक 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ट्रेन में आरोपी पीड़िता के साथ ही चढ़ा था, अकेला देखकर आरोपी ने पीड़िता को धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। इसके बाद हैवानियत की थी।
विज्ञापन
1 of 9
teenage girl raped at bareilly railway station - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। परिवार के साथ पूर्णागिरी से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर दरिंदगी हुई। पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस आरोपी दरिंदे को अब तक नहीं खोज पाई है। उधर, एटा की किशोरी के साथ बृहस्पतिवार रात बरेली में दुष्कर्म की घटना का सच दूसरे दिन सामने आया है। ट्रेन के दूसरे कोच में जब किशोरी भटक रही थी तो उसके पीछे चल रहे आरोपी ने गेट पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद खुद कूद गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

2 of 9
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
एटा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने जीआरपी सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह 16 वर्षीय बेटी व छह साल के बेटे और कासगंज के कुछ रिश्तेदारों के साथ पूर्णागिरि देवी का दर्शन करके टनकपुर से रात करीब सात बजे बरेली सिटी स्टेशन पर आ गए थे। यहां से उन्हें बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन से कासगंज जाना था। करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन आई तो वह लोग प्लेटफार्म नंबर तीन से उसमें चढ़ गए।
 
विज्ञापन

3 of 9
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
कोच में भटकती रही पीड़िता
अंदर जाकर पता लगा कि वह स्लीपर व रिजर्व वाले कोच में आ गए हैं। तब वह और उनके रिश्तेदार चलती ट्रेन से उतर गए। लेकिन उनकी बेटी ट्रेन में ही रह गई। वह एक से दूसरे कोच में भटकती रही। 

 

4 of 9
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
'वो बहुत घबराई हुई थी और चल नहीं पा रही थी'
बेटी को वो लोग प्लेटफार्म पर ही खोजते रहे। थोड़ी देर बाद उनकी बेटी प्लेटफार्म नंबर एक की ओर आती दिखाई दी तो उसके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। वह बहुत घबराई हुई थी और चल नहीं पा रही थी। बेटी ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने गलत काम किया है। 
 
विज्ञापन

5 of 9
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन से कुछ दूर ट्रेन बढ़ने पर जब वह पिता व अन्य लोगों को देखने एक कोच से दूसरे में होकर गेट की ओर बढ़ी तो वह व्यक्ति भी उसके पीछे लगा रहा। फिर मढ़ीनाथ पुल के पास आउटर पर उसने उसे धक्का दे दिया। ट्रेन हल्की गति से बढ़ रही थी तो आरोपी भी कूद गया और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

6 of 9
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म की घटना के बाद सक्रिय हुई जीआरपी, जंक्शन व सिटी स्टेशन के आउटर से नशेड़ी गायब
परिवार के साथ पूर्णागिरी से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर हुई दरिंदगी के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जंक्शन से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक के आउटर से नशेड़ी गायब हो गए हैं। जीआरपी की टीम लगातार गश्ती कर रही है। एटा की किशोरी के साथ बरेली में हुई खौफनाक वारदात के बाद जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 9
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नशेड़ियों में से किसी ने घटना को दिया अंजाम
जीआरपी के लिए आरोपी को पकड़ना चुनौती बना हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि मढ़ीनाथ पुल और रेलवे लाइन के बीच बने चबूतरे पर रात भर बैठने वाले नशेड़ियों में से किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की घटना के बाद जीआरपी इस क्षेत्र में लगातार सिविल पुलिस के साथ कांबिंग कर रही है। इसलिए नशेड़ी वहां से फरार हो गए हैं। उधर अंधेरा है, इसलिए लूट जैसी घटनाएं भी होती हैं। 

8 of 9
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नशेड़ियों का अड्ढा है पीपल का पेड़
मढ़ीनाथ और चौपुला के बीच पीपल के पेड़ के नीचे नशेड़ियों का अड्ढा है। शाम होते ही नशेड़ी पहुंच जाते हैं और घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहां अंजान व्यक्ति का अकेले जाना ठीक नहीं है। हमें भी अब डर लगने लगा है। - महिपाल सिंह

रेल प्रशासन यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करना चाहिए। पुलिस को ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटना चाहिए। अंधेरे में खुराफाती लोग फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे तो आस-पास के लोगों के घरों पर भी खतरा बना रहता है। - अरुण कुमार शर्मा
 
विज्ञापन

9 of 9
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बरेली एसएसपी के सहयोग से आठ टीम बनाकर पुलिस और जीआरपी आरोपी की तलाश कर रही है। सभी संभावित तरीकों पर काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही सफलता मिलेगी। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी मुरादाबाद सेक्टर

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड में नया अपडेट: जेल में कातिल मुस्कान और साहिल को है ये बेताबी; वकीलों के सामने इस मांग को रखा




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें