उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान जारी है। शाहजहांपुर में बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान कोविड नियमों का भी पालन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के नौ जिलों में 55 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। शाहजहांपुर में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए युवा, महिलाएं, बुजुर्ग अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। कई जगह तो लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस दौरान कोरोना नियमों का भी ख्याल रखा जा रहा है। कई लोग परिवार सहित वोटिंग के लिए पहुंचे हैं। शाहजहांपुर की छह सीटों पर लगभग 22 लाख मतदाता मतदान करेंगे। देखें तस्वीरों में मतदाताओं का उत्साह...
विज्ञापन
2 of 7
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर शहर में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह सात बजे ही मतदान के लिए पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि विकास ही भाजपा की जीत का आधार बनेगा। पहले चरण की वोटिंग ने ही विपक्षियों को परास्त कर दिया। अब दूसरे चरण में भी विरोधी परास्त होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मतदान करने की अपील भी की।
विज्ञापन
3 of 7
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
बुद्धि विहार आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में वोट डालने पहुंची युवतियां
4 of 7
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के दूसरे चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथ पर वोटिंग के लिए जाते हुए बुजुर्ग।
विज्ञापन
5 of 7
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जिले के कुर्रिया ढोढ़ो गांव में पूरे परिवार ने एक साथ वोट डाला।
विज्ञापन
6 of 7
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
आरआरके स्कूल में परिवार के साथ अजय कुमार मेढ मतदान करने के लिए पहुंचे। परिवार की तीनों पीढियां एक साथ वोटिंग के लिए आईं।