फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में आंधी से सड़कों पर गिरे पेड़ और यूनिपोल, दीवारें तक ढह गईं, बिजली ठप; तबाही की तस्वीरें

Tue, 12 May 2026 12:40 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक बदले मौसम के बाद आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। आंधी इतनी तेज थी कि पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए। कई कारें भी चपेट में आ गईं। आंधी-बारिश के दौरान शहर से लेकर देहात तक नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 8
आंधी के कारण गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। करीब साढ़े दस बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज आंधी ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। शहर में मालियों की पुलिया के पास एक यूनिपोल गिर गया। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई पेड़ गिर गए हैं। अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी के दौरान मुरादाबाद और रोजा के बीच ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात भी बाधित रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
विकास भवन के पास कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
कारों पर गिरे पेड़ 
आंधी के दौरान सेटेलाइट पुल की सर्विस सड़क पर पेड़ गिर गया। विकास भवन के पास सड़क पर गुजर रही कार पर पेड़ गिरा, वहीं शाहजहांपुर सड़क पर भी एक अन्य कार पर पेड़ गिरने की घटना हुई। गनीमत रही कि दोनों ही जगह कार चालक सुरक्षित बच गए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
दो मकानों पर गिरा पेड़ 
संजय नगर में होली चौराहे के पास बंटी ठाकुर वाली गली में आंधी से पीपल का पेड़ दो मकान पर गिर गया, जिससे मकानों को नुकसान हुआ है। स्टेडियम के सामने पेड़ गिरने से एक कार चकनाचूर हो गई। वन विभाग की टीमों ने गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया।

4 of 8
आंधी से साइन बोर्ड झुका। - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट रोड पर साइन बोर्ड झुका 
आंधी के दौरान कलक्ट्रेट रोड पर लगा बड़ा साइन बोर्ड एक तरफ झुक गया। इसके कारण इस रोड की एक लेन पर यातायात बंद करा दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 8
आंधी से दीवार गिरी - फोटो : संवाद
आंधी से दीवार ढही 
आंधी के दौरान बरेली कॉलेज के पास नगर निगम के बाजार की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई नहीं आया। करीब 20 मिनट तक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
फतेहगंज पश्चिमी में गिरा पेड़। - फोटो : संवाद
ग्रामीण इलाकों में भी नुकसान
आंधी के कारण सिरौली कस्बा के मोहल्ला साहूकारा में बिजली का एक पोल गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फतेहगंज पश्चिमी इलाके में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। 
विज्ञापन

7 of 8
सड़क पर गिरा यूनिपोल। - फोटो : अमर उजाला
बिजली आपूर्ति ठप
तेज आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विद्युत निगम के कर्मचारी जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी। - फोटो : संवाद
रिठौरा में तेज आंधी-बारिश के चलते निर्माणाधीन भवन की दीवार गिर गई। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके अलावा आंधी से कई जगहों पर नुकसान होने की खबर है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें